इस वर्ष होली पर वर्षो बाद बन रहा है ये खास योग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 25, 2021

 

इस वर्ष होली पर वर्षों बाद बन रहा ये खास योग

गुरु और शनि ग्रह अपनी राशियों में विराजमान होंगे

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंग खेला जाता है। इस वर्ष 28 मार्च को होलिका दहन होता और अगले दिन 29 मार्च के रंगों के साथ होली खेली जाएगी। इस बार होली का वर्ष कुछ खास है। होलिका दहन की तिथि व शुभ मुहूर्त के बारे में

28 मार्च रविवार को होलिका दहन का मुहूर्तः

शाम 06 बजकर 36 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक, कुल अवधि 02 घंटे 19 मिनट

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 28 मार्च 2021 को प्रातः 03 बजकर 27 से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 29 मार्च 2021 को रात 12 बजकर 17 मिनट पर

ज्योतिष के अनुसार होली के दिन यानी 29 मार्च को चंद्र देव कन्या राशि में उपस्थित होंगे। वहीं गुरु और शनि ग्रह अपनी राशियों में विराजमान होंगे।वर्षों के बाद इस तरह का दुर्लभ योग बन रहा है। इस बार होली पर सवार्थसिद्धि योग के साथ अमृतसिद्धि योग भी होगा। वहीं इस दिन शुक्र और सूर्य मीन राशि में विराजमान होंगे। मंगल और राहू वृषभ राशि में बुध,कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। ग्रहों की इस तरह की स्थि के चलते ध्रुव योग का निर्माण होगा।



पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष

विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment