इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से आपको मिलेगा शुभ फल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, March 28, 2021

 जय परशुरामजी

इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से आपको मिलेगा शुभ फल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

होलिका दहन28/03 2021रविवार: पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, सुबह 06:04 मिनट से लगेगी भद्रा, पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन आज 28 मार्च रविवार को है। शास्त्रों में होलिका दहन को यज्ञ स्वरूप बताया गया है, जिसे शुभ मुहूर्त में किया जाता है। होलिका दहन भद्राकाल में नहीं करना चाहिए। प्रदोष काल में होलिका दहन करने से इसका महत्व और बढ़ जाता है। 28 मार्च से शुरू होकर पूर्णिमा तिथि 29 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी।

होलिका दहन के दिन बनने वाले शुभ समय-

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 29 मार्च की सुबह 05 बजकर 16 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।    

विजय मुहूर्त-  दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 11 मिनट से शाम 06 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल- सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 50 मिनट से 29 मार्च की सुबह 12 बजकर 37 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग- शाम 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक।

होलिका दहन के दिन भद्राकाल व राहुकाल का समय-

राहुकाल- शाम 04 बजकर 51 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक।

इस बार होली पर कई विशेष योग बन रहे हैं जिससे होली के त्योहार का महत्व और बढ़ गया है. इस साल होली के दिन ध्रुव योग  का निर्माण हो रहा है और इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा.  इसके अलावा दो सबसे बड़े और अहम ग्रह शनि और गुरु, होली के दिन मकर राशि में विराजमान होंगे तो वहीं शुक्र और सूर्य ये दोनों ही मीन राशि में रहेंगे. मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होगा. ग्रहों की ऐसी स्थिति के चलते ही इसे ध्रुव योग कहा जाता है. इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी और इसके साथ ही होली पर अमृतसिद्धि योग भी रहेगा.

 नोटः इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं. हमसफर मित्र न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220

No comments:

Post a Comment