3 फरवरी का राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
03/03/2021
दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01 :30 बजे तक
आज स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को स्वाती नक्षत्र 2 मार्च की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में आ चुका है। इसका असर भी बुधवार को सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
आज का राशिफलः
मेषः
स्वास्थ्य में आज आपका पेट भी खराब हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लोग किसी भी तरह के लापरवाही न बरतें। अन्यथा नौकरी पर आंच आ सकती है। परिवार में पति-पत्नी के आपसी संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ आज आप घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभः
संयमित जीवन आज जीएंगे तो रोगो से मुक्त रह सकते हैं। आज का दिन व्यापार में परेशानियों वाला हो सकता है। स्वास्थ्यकर्मियो के लिये आज का दिन काफी कठिनाई वाला हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपकी उपलब्धि गौरवपूर्ण हो सकती है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
मिथुनः
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज मधुमेह रोगियो के अपने पैर का विशेष ख्याल रखना चाहिये। आज पैसे मिलने में विलम्ब होने के कारण व्यापार प्रभावित हो सकता है और लोगों के साथ कामकाज में भी कठिनाई आ सकती हैं। आज आप किसी सरकारी संस्था के प्रवन्धन समिति के हिस्सा बन सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-नारंगी
कर्कः
विज्ञान के विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर आज मामूली ही सही पर सुधार होता दिख रहा है। सेहत पर ध्यान करने की ज़रूरत है। आज वैवाहिक जीवन में रोमांश के लिये आपको समय मिल सकता है। प्रेम में आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संतान का ख्याल खास रुप से आज आपका परिवार रखेगा।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
सिंहः
आज आप क्रमशः प्रगति करते रहेंगे। आर्थिक उन्नति के कई परिणाम आज आपके सामने होगे उपभाग वादी न होने के बावजूद भी सुख और विलासिता की सम्पत्ति एकत्रित करेंगे। संतान के लिये आज आप काफी चिन्ता की अवस्था रहेगे। जीवनसाथी के साथ माधुर्य और प्रेम बना रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
कन्याः
धन की बात करे तो सब ठीक ही दिखायी दे रहा हैं। आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। शिक्षा में आज आपकी रुचि भी रहेगी और आज आप विज्ञान के विषयों का अध्ययन काफी गहराई से करेंगे, जिसका परिणाम काफी सार्थक और मनमाफिक रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
तुलाः
आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। आज का दिन व्यापार में तनाव मिलने वाला हो सकता है जिससे मानसिक चिंताए बढ़ती हुई देखी जाएंगी। नौकरी पेशा के लोगो के लिये आज अपने दायित्व के अलावा भी काम करना पड़ सकता है। प्रेम के लिये आपका दिन ठीक रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-क्रीम
वृश्चिकः
कार्यक्षेत्र पर संसाधनों से संबंधित समस्याएं देखी जाएंगी। परिवार में आपसी मतभेद और अहंकार हावी होते दे रहे हैं जिससे परिवार का माहौल खराब होता जायेगा। किन्तु अच्छी बात यह है कि शाम होते होचे सब ठीक हो जायेगा। शिक्षा में आज गिरावट रहने वाली मोबाईल पर आज आप दिन व्यर्थ कर देंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
धनुः
आज आप परिवार के साथ किसी य़ात्रा पर जा सकते हैं विशेषकर किसी फंक्शन को अटेन्ड करने के लिये। कोई भी डील करने से पहले सभी पहलूओं को देखना जरूरी है चाहे लाभ हो या हानि का अंदाजा लगा ले तो बेहतर रहेगा।संतान के प्रति आज आपका मोह अधिक बढ़ सकता है जो कि संतान के लिये ठीक नहीं है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला
मकरः
आज किसी तरह के तले और घी वाले पदार्थ से परहेज करे तो ठीक अन्यथा लिवर की समस्या से पीडित रह सकते है।महिलाओं को अपने चेहरे का विशेष ख्याल रखना चाहिये अन्यथा चेहरे पर दाग धब्बे आ सकते है।छोटे बच्चो की परीक्षाये सकुशल और आनन्द से आज सम्पन्न हो जायेगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला
कुंभः
हड्डी की तकलीफ रह सकती है विशेषकर बैक बोन में दर्द की शिकायत रहे।मित्र मंडली की बात आज आप सिर आंखो पर नरखे तो बेहतर क्यूंकि आर्थिक नुकसान के संकेत दिखायी दे रहे है।विलासिता की वस्तुओं के प्रति आज आप आकर्षित हो सकते है।शिक्षा में दिन आज आपका ठीक रहने वाला है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला
मीनः
आज आपको दांत के दर्द से जूझना पड़ सकता है। आज आप किसी मंदिर में दान परोपकार के काम में भाग लेंगे जो आपके मानसिक शान्ति का कारण रहेगा। परिवार के लोग आपसे विशेष लगाव प्रदर्शित कर सकते हैं। संतान की प्रगति को देखकर आपके मन में हर्ष रहेगा। प्रेम में थोड़ा आज दिन कमजोर रहेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिया
No comments:
Post a Comment