25 किलो गांजे के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 25, 2021

 

गांजे के साथ देवर और भाभी - गिरफ्तार

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

 


रायपुरः राजधानी रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंडरी बस स्टैंड से गांजे की तस्करी करते देवर और भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से यूपी के मथुरा गांजा ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितो में देवर लक्ष्मण बढ़ई और भाभी सोनी सिंह शामिल हैं। उनके पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


दोनों आरोपित गांजा को जगदलपुर से मथुरा होते हुए तस्करी के लिए रायपुर लाए थे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा। आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों ही आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment