जय श्री परशुरामजीः
25 मार्च का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'।
25 मार्च 2021: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, नक्षत्र अश्लेशा, योग सुकर्मा है। सूर्य मीन राशि में तो चंद्र कर्क राशि में विराजमान हैं। तिथि के अनुसार आज आमलकी एकादशी व्रत रखा जाएगा। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 03 बजकर 31 बजे तक रहेगा।
आज का दिन बेहद ही शुभ है। क्योंकि आज भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी तिथि है। माना जाता है कि जो व्यक्ति एकादशी व्रत रखता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है और जब बात आमलकी एकादशी की हो तो इस व्रत का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा होती है।
आज की तिथि: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। नक्षत्र अश्लेशा, योग सुकर्मा है। सूर्य मीन राशि में तो चंद्र कर्क राशि में विराजमान हैं। इसी के साथ आज ही द्वादशी तिथि लगने के कारण नरसिंह द्वादशी भी आज ही पड़ रही है।
आमलकी एकादशी मुहूर्त: शाम में किसी भी समय एकादशी व्रत की पूजा की जा सकती है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करने की परंपरा है।
आज कि राशिफलः
मेषः
आज के दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में कामयाबी हासिल कर पायेंगे । कर्ज देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचार न आने दे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
वृषभः
आप आज का तनावरहित रहेगा। आज लाभ होने की सम्भावना है। हालांकि आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान प्रभावित हो। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधी शांत रहेंगे।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
मिथुनः
किसी दूसरे के विचारों का सम्मान करें और विनम्र बने रहें। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक परेशानी हो सकती है। अधिक चिंता ना करें। उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें । किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
कर्कः
आज आप किसी साझेदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं । छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनी रहेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
सिंहः
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विवाद दूर होंगे। छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर के किसी सदस्य की सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यो की ओर रूचि बढेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
कन्याः
आप सकारात्मक विचारों को लेकर चल रहे हैं। लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे । किसी मित्र से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है। घर परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा।लेनदेन सावधानी से करें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
तुलाः
दिन की शुरुआत खुशखबरी से होगी। काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह पूरा हो सकता है। आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपमें नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद
से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बना कर रखे।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
वृश्चिकः
आपको आज सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। फील्ड में नए मौके मिलेंगे। जोखिम लेने से बचें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
धनुः
आज आपको सफलता मिलेगी। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। आज आप बेहद खुश रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
मकरः
आज यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल आज कुछ तनाव भरा हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। कुंवारें खुश रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटा पाएंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
कुंभः
किसी मित्र से आज आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। बोलचाल पर संयम रखें। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। शत्रुओं की वजह से कुछ परेशानी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
मीनः
आपके लगभग सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप खुश रहेंगे। आफिस का माहौल आज ठीक रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
No comments:
Post a Comment