20 मार्च : जानिए आज के राशिफल में क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 20, 2021

 जय श्री परशुरामजी।


20 मार्च का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


20 मार्च 2021फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष ,सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र ,

 ् राहुकाल 09:34 AM से 11:04 AM तक है ।

आज का राशिफलः

मेषः

आज किसी  बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको किसी कार्य में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सोच-समझकर काम करें और निर्णय लें। किसी से बेवजह न उलझें। बोलचाल पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

वृषभः

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके प्रभाव का विस्तार होगा। समाज में सराहना होगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुन।

आज सतर्क रहकर काम करें। शत्रु बाधा पहुंचा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन चंचल रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। घूमने के लिए जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी को सलाह न दें।  पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

कर्कः

आज का दिन ठीक रहेगा। नए मौके मिलेंगे।। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। युवाओं को लगातार प्रयास करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों की समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंहः

आज दिन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी जिससे खुशी मिलेगी। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग और खुशी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। आज खर्च ज्यादा होगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कामकाजी लोगों का स्थानांतरण हो सकता है।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

कन्याः

आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र का सहयोग  प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। अचानक लाभ से प्रसन्न होंगे। कोई समझौता कर सकते हैं। व्यवसाय में नया सौदा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

तुलाः

आज किस्मत आपका साथ देगा। शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। नए अवसर को हाथ से न जाने दें। व्यवसाय बढ़ाने में धन खर्च कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। अनावश्यक खर्च न करें। बाहरी खानपान से बचें। दिन ठीक रहेगा।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

वृश्चिकः

आज धैर्य से काम लें, वाद-विवाद से बचें। किसी से मतभेद हो सकता है। अधिक काम रहेगा।  आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों में निराशा हो सकती है। दिन ठीक रहेगा। जरूरी फैसलों को आज टाल दें। जोखिम न लें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अनजान लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

धनुः

आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यवसाय नुकसान होने से निराशा हो सकती है। विवाहित अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। युवाओं को भविष्य की चिंता सताएगी। ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। अनावश्यक  भागदौड़ रहेगी। किसी काम के नहीें होने से परेशान रहेंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

मकरः

आज का दिन आपके पक्ष में है। यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। किसी बाधा के कारण आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बेवजह खर्च न करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

कुंभः

आज आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।  अपनी सेहत ध्यान रखें। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जोखिम लेने से बचें। नई जानकारी मिलेगी।प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

मीनः

आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य में रुचि रहेगी और जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों और सज्जनों से सहयोग मिलेगा। विरोधी भी आज सहयोग मांगने पर मदद करेंगे। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज यात्रा को टाल दें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment