13 साल की लड़की से गैंगरेप, साक्ष छुपाने के लिए किया ये खौफनाक कदम... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 31, 2021

 

13 साल के लड़की से गैंगरेप, साक्ष छुपाने के लिए किया ये खौफनाक कदम 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के छैतल पंचायत स्थित राजीबस्ती गांव में खेत की रखवाली करने गई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। गला घोंटकर हत्या बाद शव को मक्का खेत में दफना दिया गया। देर रात को मक्का खेत से शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच जुटी। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


   मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म बाद हत्या की गई है लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद इस पर कुछ कहा जा सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे स्वजनों ने बताया कि आगामी चार अप्रैल को मृतका की बड़ी बहन की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। सोमवार को मृतका के माता पिता नाते रिश्तेदार को शादी का निमंत्रण देने के लिए निकले थे। पीड़िता घर के पड़ोस स्थित खेत की रखवाली करने के लिए गई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने के बाद मृतका के माता पिता को घटना की जानकारी दी गई। घर वापस लौटे स्वजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद अंततः मक्का खेत से शव बरामद किया गया। हत्यारे ने दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से मक्का खेत में गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया था। जल्दबाजी में शव पूरी तरह दफन नहीं हो सका और उसके बाल गड्ढे से बाहर निकले रह गए। स्वजनों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और गले में लाल रंग का दुपट्टा कस कर बंधा हुआ था। मंगलवार को चिकित्सकों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया गया। मृतका के पिता की लिखित शिकायत पर ठाकुरगंज थाना में पांच आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बिंदु पर भी जांच कर रही है। – कुमार आशीष, एसपी

No comments:

Post a Comment