सब्जी से भरी आटो पलटने से महिला की मौत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 12, 2021

 

सब्जी से भरी आटो पलटी, महिला की मौत

गुरुवार  11/02/ 2021 को मस्तूरी क्षेत्र के किरारी के पास के पास घटना हुई।

मस्तूरी से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


 मस्तूरी क्षेत्र के किरारी के पास तेज रफ्तार आटो पलटने से उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मस्तूरी के नेता नगर निवासी जानकी बाई बंजारे(55 वर्ष) सब्जी का व्यवसाय करती हैं। गुस्र्वार की सुबह वे आटो से सब्जी खरीदने तिफरा सब्जी मंडी आईं थी। यहां से खरीदारी कर वह आटो से वापस लौट रही थीं। दोपहर 12 बजे किरारी के अनुराग पेट्रोल पंप के पास सब्जी से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे आटो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुत्र चला रहा था आटो

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आटो मृतक जानकी बाई का पुत्र चला रहा था। महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। महिला के दो पुत्र हैं। दोनों की आटो चलाते हैं। पुलिस आटो चालक के संबंध में जानकारी ले रही है।

हादसो के बाद भी नहीं लगे संकेतक

मस्तूरी रोड में लगातार हादसे हो रहे हैं। जिला रोड सेफ्टी सेल ने जिले के ब्लेक स्पाट और हाइवे में एक साल पहले कई जगहों पर संकेतक लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बाद भी सड़कों में संकेतक नहीं लग सके हैं। वहीं, कई जगहों पर रंबल स्ट्रीप बनाने का प्रस्ताव भी लंबित है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

No comments:

Post a Comment