महिला ने भाई के शादी के चक्कर में हो गईं बलात्कार का शिकार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 15, 2021

 

महिला ने भाई के शादी के चक्कर में हो गईं बलात्कार का शिकार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट के बैरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि एक महिला ने अपने भाई की शादी करवाने के चक्कर में रुपया और अपनी इज्जत दोनों को लुटा बैठी। पीड़ित महिला के अनुसार, आपको बता दें की पीड़ित महिला के पास इस मोबाइल नंबर 9805895428 से एक महिला का फोन आया था। उस महिला ने अपना नाम लता पत्नी राजेंद्र पाल गांव व डाकघर भद्रवाड़ तहसील सरकाघाट बताया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका भाई अविवाहित है और लता देवी ने उसके भाई की शादी किसी लड़की से करवाने की बात की तथा उसके बदले उसे अढ़ाई लाख रुपए नकद व गहनों की मांग की।

 

   इस पर शिकायतकर्ता ने अपने परिजनों से पैसे लिए और महिला को दे दिए। उसके बाद उसने लतादेवी को सोने के गहने भी दे दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी महिला शादी करवाने की बात टालती रही। जब दबाब डाला गया तो लता देवी ने शिकायतकर्ता को कहा कि उसके धर्म भाई, जो निजी बस चलाता है, के पास लड़की है और वह उसके साथ जाकर लड़की को ले आए।


  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला का भाई पीड़िता को चार फरवरी को रखोटा से सुंदरनगर ले गया और वहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं उसके बाद वह एक बार फिर आरोपी पीड़िता को उसी होटल में ले गया और लड़की को लाने की बात की, लेकिन फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


   शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसने लतादेवी को सारी बात बताई तो उसने भी अपने भाई का ही पक्ष लिया और शादी करवाने की बात से भी मुकर गई। वहीं यही नहीं आरोपी महिला ने नकदी और गहनों को देने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता इस मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस में मामला आने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। फिल हाल पुलिस आरापियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment