पत्नी से विवाद के बाद थाने के सामने जहरीले पदार्थ पी कर दे दिया जान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, February 13, 2021

 

विवाद के बाद जानलेवा कदम:बिलासपुर में दुकानदार ने थाने के सामने जहरीला पदार्थ पीकर जान दी, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकला था

बिलासपुर पत्नी से झगड़े के बाद एक दुकानदार ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी।

सरकंडा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों ने भर्ती कराया था सिम्स में

कोटा के पैतृक गांव नेवरा से लौटा था युवक, अधिक मात्रा में पी लिया था कीटनाशक

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात एक दुकानदार ने सरकंडा थाने के सामने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। युवक पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। थाने के सामने उसकी हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया था। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।  पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा निवासी भोले सिंह चौहान (23) पिता सुखनंदन सब्जी-भाजी और किराना की दुकान चलाता था। वह पिछले एक साल से पत्नी चांदनी के साथ बंधवापारा में ईश्वर श्रीवास के मकान में किराए से रह रहा था। 12/02/2021शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह सरकंडा थाना के सामने गेट के पास गंभीर हालत में मिला। बाइक में बैठा था और बैग रखा हुआ था। पुलिसवाले उसके करीब गए तो उसने जहर खाने की बात कही।

पीछे-पीछे पत्नी भी थाने पहुंची तो युवक की पहचान हुई

इसी बीच उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। युवक की हालत गंभीर थी। थाना के सामने जहर खाने से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। उसे तत्काल सिम्स ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। SP प्रशांत अग्रवाल के अनुसार युवक का बयान दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक ने कीटनाशक फोर एट खाया था। अधिक मात्रा में खाने से उसकी हालत गंभीर हुई थी।

दोपहर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से निकल गया था

पुलिस के अनुसार भोलेसिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नेवरा से लौटा था। थाना आया तो उसके पास उसका बैग भी था। इसमें कपड़े और पासबुक था। अस्पताल लाए तो वह बातचीत कर रहा था पर उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। डॉक्टर उसे ड्रिप लगाकर ICU में शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि भोले सिंह और उसकी पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार दोपहर भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया था।

No comments:

Post a Comment