गाजा तस्करी मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, February 13, 2021

 

गाजा तस्करी मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार 

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


13फरवरी2021

बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपित बलौदाबाजार के पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि बीते 28 नवंबर की सुबह पुलिस को सड़क दुर्घटना में कार चालक के घायल होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल धंनजय मंडावी(36 वर्ष) निवासी नयापारा आजाद चौक बलौदा बाजार को अस्पताल भेजा। वहीं, तलाशी के दौरान दुर्घटना ग्रस्त कार में आठ किलो गांजा मिला था। इस पर पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया। वहीं, उपचार के बाद घायलों को गिरफ्तार कर लिया।जांच के दौरान पता चला कि गांजा तस्करी में बलौदा बाजार के पूर्व पार्षद देवानंद कसेर की कार का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गांजा को तिफरा काली मंदिर के पास रहने वाले शुभम वर्मा को सप्लाई करने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने 28 नवंबर को ही शुभम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उपचार के बाद धंनजय को भी पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने बलौदाबाजार में दबिश देकर पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

शुभम करता था शहर में सप्लाई।

धनंजय और शुभम ओडिसा से गांजा लाते थे। इसके बाद शुभम गांजा को शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। दुर्घटना के बाद घायल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने तिफरा में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुभम और धनंजय से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपित देवानंद की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह अपने घर से फरार था। पुलिस को गुस्र्वार की रात सूचना मिली कि आरोपित अपने घर आया है। इस पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment