जेल से हत्या के आरोपित ने अश्लील वीडियो किया अपलोड, जांच में जुटी पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 12, 2021

 

जेल से हत्या के आरोपित ने अश्लील वीडियो किया अपलोड

जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने किया जुर्म दर्ज।

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




बिलासपुर: हत्या के आरोपित ने जेल से वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। एनसीआरबी(नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) से इसकी जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय भेजी गई। वहां से मिले निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से क्षेत्र से एक अश्लील वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इसमें दौरान पता चला कि वीडियो 12 जुलाई 2020 को जेल से अपलोड किया गया है। इस पर जेल के अधिकारियों से जानकारी ली गई। इस दौरान पता चला कि हत्या के मामले में जेल में बंद त्रिलोचन देवांगन जेजे सेक्शन में काम करता है। इस दौरान उसने कंप्यूटर पर अपने नाम से आइडी बनाकर जेल के कंप्यूटर से वीडियो अपलोड किया था। जांच के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

कोरोना काल में मिला था पैरोल

जेलर आरआर राय ने बताया कि हत्या के मामले में बंद त्रिलोचन कोरोना महामारी के दौरान पैरोल जेल से बाहर गया था। बीते दिनों पैरोल समाप्त होने पर वह वापस जेल में आ गया है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन पुलिस से मामले की जानकारी लेकर आरोपित के खिलाफ जेल के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कहां से मिला इसकी भी होगी जांच। 

No comments:

Post a Comment