अवैध वसूली करने वाले सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 8, 2021

 

अवैध वसूली करने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन -

नोएडा से देव गुर्जर की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध वसूली करने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित ओखला बैराज चौकी पर तैनात इंचार्ज समेत पूरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के ओखला बैराज चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रही है। आरोप है कि ओखला बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कमर्शियल वाहनों की एंट्री के नाम पर 200 रुपए की प्रति वाहन से वसूली करते थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो को वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज समेत पूरी चौकी के पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कमिश्नर आलोक सिंह ने इस मामले को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment