8 फरवरी का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जय जय श्री परशुरामजी👏🏻: आज का पंचांग 08 फरवरी 2021: दिन सोमवार आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज चन्द्रमा के बीज मन्त्र के जप का दिवस है।
आज का राशिफलः
मेषः
आज अधिकांश काम पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों से चर्चा कर अपनी समस्या सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज दुखद सूचना मिल सकती है। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को कुछ परेशानी से जूझना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अधिक पढ़ाई करनी होगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
वृषभः
वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेवा करें। आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। परिवारिक कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे।
राशि स्वमी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
मिथुनः
जीवनसाथी की सेहत बिगड़ने से चिंता हो सकती है। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। जोखिम लेने से बचें। किसी काम को न टालें। आज आपको धनलाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रखें। ऑफिस में विवाद होने की आशंका है। गुस्से से बचें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग नहीं करें। कुछ दुखद खबर मिल सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
कर्कः
आज दान पुण्य के कार्य कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बना सकते हैं। भौतिक संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
सिंहः
जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान सतर्क रहें। यात्रा को टालें। व्यवसायी आज कुछ परेशानी में आ सकते हैं। तनाव दूर करने ईश्वर की आराधना करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों प्रभावित कर पाएंगे। निवेश कर सकते हैं।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
कन्याः
आज सकारात्मक महसूस करेंगे। सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। काफी दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। अफसरों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
तुलाः
व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर नई योजना बना सकते हैं। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जिनसे बातचीत कर अच्छा लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
वृश्चिकः
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। चिंता व तनाव से दूर रहने ध्यान आदि करें। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। नई योजना बनेगी। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। उधार की रकम वापस मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। दिनचर्या में बदलाव होगा। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
धनुः
युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद से दूर रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रभु की आराधना करें। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन कुछ ज्यादा काम रहेगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। आलस्य न करें।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
मकरः
कारोबार में लाभ होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। शत्रु शांत रहेंगे। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नया अवसर मिलेगा। छात्र खुश रहेंगे। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। गैरजरूरी कार्यों में खर्च हो सकता है। बोलचाल के दौरान भावनाओं पर काबू रखें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
कुंभः
सगे संबंधियों से भेंट होगी। दोस्तों से चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। आज का उधार देने से बचें। जमीन या बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज कुछ नुकसान की आशंका बनी हुई है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
मीनः
आय के नए स्रोत मिलेंगे। सभी काम को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खुश रहेंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। अचल संपत्ति खऱीदने का विचार कर सकते हैं। थकान महसूस कर सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12


No comments:
Post a Comment