त्वचा के मस्सों को जड़ से हटाने के लिए करें ये आसान उपाय - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 24, 2021

 'आज का सेहत' 

त्वचा के मस्सों को जड़ से हटाने के लिए करें ये आसान उपाय 

प्रस्तुति - मनितोष सरकार, (संचालक /संपादक), बिल्हा। 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



   त्वचा की देखभाल में हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वहीं त्वचा में मौजूद मस्सों को जड़ से हटाने के लिए हम तमाम तरह के उपाय आजमाते तो जरूर है, लेकिन फायदा होता दिखाई नहीं देता। अगर आपकी त्वचा में बड़े या छोटे मस्से उभर आएं हैं? तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बता रहें हैं जिन्हें अपनाने के बाद आप इस समस्या से राहत पा सकते है वो कैसे ? आइए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में जानते हैं...


1. सेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद प्रभावकारी उपाय है। इसे प्रतिदिन कम से कम 3 बार मस्सों पर रुई की सहायता से लगाएं और ऊपर से रुई चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। अगर इसे लगाने के बाद आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो आप ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं। 


2. लहसुन की कलियों को छीककर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे। नींबू के रस में रुई भि‍गोर मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।


3. आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।


4. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।


5. अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।


सेहत सबंधित जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
'हमसफर मित्र न्यूज' संपादक - मनितोष सरकार, बिल्हा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

No comments:

Post a Comment