मस्तूरी ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्काजाम - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, February 6, 2021

 

मस्तुरी ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्का जाम, 

मस्तूरी से गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


मस्तूरी। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान देशभर में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में  किसानों ने आज शनिवार 6 फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक देशभर में चक्का जाम किया। नेशनल हाइवे पर कांग्रेसी किसानों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।कांग्रेसी व किसानों का ये चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ।

बता दें कि केंद्र सरकार बीते साल जून में तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से लगातार आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन जून, 2020 से नवंबर तक मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में चल रहा था। सरकार की ओर से प्रदर्शन पर ध्यान ना देने की बात कहते हुए 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया। इसके बाद 26 नवंबर, 2020 से देशभर के किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर गाजीपुर बॉर्डर और दिल्ली के दूसरे बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं।

मस्तुरी ब्लॉक में आज किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे के लावर चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध जताया चौराहे पर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर चक्का जाम किया कांग्रेसी केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि कृषि बिल को वापस लिया जाए और किसानों की मांग को मानते हुए जल्द से जल्द यह तीनों बिलों को रद्द किया जाए वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि ये तीनों बिल अंबानी अदानी जैसे लोगो को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं, और किसानों का इससे बुरा हाल हो जाएगा तथा समर्थन मुल्य की खरीदी भी आगे चलकर बंद हो जाएगी, जबकि समर्थन मुल्य की खरीदी हमेशा जारी रहना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश भर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन एवं चक्का जाम का आयोजन किया गया है और जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपना आंदोलन जारी रखेगी। आज के इस धरना प्रदर्शन मे विशेष रूप से एंबुलेंस, अस्पताल आने आने जाने वालों मरीजों को पूर्ण सहयोग दिया गया,पुलिस प्रसाशनिक पुलिसकर्मियों का शांति व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान रहा और शांति पूर्ण तरीक़े से देशव्यापी धरना चक्का जाम का समापन हुआ।

आज के धरना प्रदर्शन मे मस्तुरी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय,पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, संतोष दुबे, राजकुमार अंचल प्रदेश संयुक्त महामंत्री कांग्रेस, कौशल पान्डेय, शंकर यादव, लक्ष्मी भार्गव, टाकेश्वर पाटले,मुकेश बंजारे, अनिता लौहातरे, करूणा डुगडुग, प्रतिमा सहारे, सुकृता खुंटे, बिंदु जायसी, उदय भार्गव, कांति भारद्वाज, शीतल बघेल,शेरूखां, नरेंद्र शर्मा, पुतन दुबे, मदन टंडन, अनिल निषाद, लखन टंडन,मोहर साय,अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल, बबलू भारद्वाज, मोहन केवंट, सुभाष टंडन,नेत्र टंडन, पिंटू जांगड़े, दीलिप यादव,धनंजय डहरे, रूपेश रोहिदास, छवि बंजारे, धर्मेंद्र यादव, संतोष लहरे,बुधराम मधुकर, विजय सुमन,शीतल बघेल, कमलेश लौहातरे, रामेश्वर साहू,ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सहित सभी कांग्रेसी संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment