दो नाबालिग को अपहरण करने वाले चढ़ा पुलिस के हत्थे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 9, 2021

 

दो नाबालिक बालिकाओं को बहलाफुसला कर अपहृत कर ले जाने वाले आरोपी को

कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालकृष्ण रॉय की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



आपरेशन मुस्कान के तहत दोनों नाबालिक बालिकाओं को 12 घण्टे के भीतर चांपासे किया गया बरामद

 कड़कड़ाती ठण्ड में कोतवाली पुलिस करती रही पूरी रात रिकव्हरी आपरेशन

 पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिषेक मीणा के द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत जिले मे गुम बालक/बालिकाओ के बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली कोरबा के अप0 को 99/2021 धारा 363 भादवि0 के प्रकरण मे सूचक द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.02.2021 के शाम 04.00 बजे से 02 नाबालिक बालिकाओ को कोई युवक भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपहृत बालिकाओ एवं आरोपी की पता तलाश हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन तथा अति0 पुलिस अधीक्षक   कीर्तन राठौर के दिशा निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा योगेश साहू तथा थाना प्रभारी निरीक्षक  दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिकाओ एवं आरोपी की पता तलाश हेतु तत्काल मौके पर पहुंचकर बारिकी से पूछताछ करते हुये घटना के कड़ियो को जोड़ते हुये घटना के 12 घण्टे के भीतर ही अपहृत बालिकाओ को चांपा से सकुशल बरामद किये तथा प्रकरण के आरोपी सत्यनारायण यादव पिता श्यामा प्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष सा. यादव मोहल्ला मानिकपुर को गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उनि. भावना खण्डारे, सउनि.

भगवती प्रसाद खाण्डेकर, आर. विपिन बिहारी नायक, चन्द्रकांत गुप्ता एवं दीपेश प्रधान

की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment