10 फरवरी का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जय परशुरामजीः👏🏻 10/02/2021आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, दिन बुधवार है। आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज का दिन शिव परिवार की पूजा के लिए बहुत श्रेष्ठ है क्योंकि आज बुधवार को गणेश जी की भी पूजा होती है। ऐसे में इस मासिक शिवरात्रि को आप शिव परिवार की पूजा करें। उनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आएगी और दुखों का नाश होगा।
आज का पंचांग
बुधवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का राशिफलः
मेषः
आज कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विवादित स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। कामकाज अच्छा चलेगा। आप मित्रं की मदद से आर्थिक समस्या दूर कर पाएंगे। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल त्याग दें। आपका नया काम आगे बढ़ेगा। आलस्य न करें। जोखिम वाले कार्य करते समय बेहद सावधान रहें। अपने जीवनसाथी के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुजुर्गों की सेहत सुधरेगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
वृषभः
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। सकारात्मक रहेंगे। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आपको रिश्तेदारों की ओर खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर का वातावरण शांत रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से पूरी कर पाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र की पार्टी में शामिल होंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
मिथुनः
विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। आपको कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कामकाज में उन्नति होगी। किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से जरूरी सूचना मिलेगी। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। व्यवसायियों को लाभ होगा। शासकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। पुराने मित्रों से काफी दिनों बाद भेंट हो सकती है। आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
कर्कः
आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में संदेह है। दफ्तर में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। पदोन्नति की सूचना के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अपने परिजनों के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। युवाओं को काफी परिश्रम करना पड़ेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
सिंहः
जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। सार्थक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। किसी की जरूरतमंद की मदद करने के बाद मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों से आत्मीयता बढ़ेगी। आपके शालीन व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहोयिगों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
कन्याः
आज आपको आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। ऑफिस में बड़े अफसर की बात से ठेस लग सकती है। कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। निवेश के विचार को फिलहाल टालने का प्रयास करें। अनजान लोगों की बातों का भरोसा न करें। जीवनसाथी की मदद से कुछ समस्या दूर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या के चलते परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। तनाव ज्यादा रहेगा। कर्ज लेने से बचें। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
तुलाः
आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क करना होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों के अनुभव से फायदा होगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
वृश्चिकः
आज सार्वजनिक कार्यों में हिस्से लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। शत्रुओं पर नजर रखें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
धनुः
आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कानूनी मामलों को लेकर सूचना मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बातचीत करते समय सतर्क रहें। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। आज उधार से मुक्ति मिल सकती है। मित्रों से शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय में आपको आज अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आज का दिन आपका अच्छा गुजरेगा। युवाओं के सामने नए मौके आएंगे।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
मकरः
बेवजह खर्च करने से बचें। आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के जरूरी कार्यों के पूरा होने से आपकी सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को दिक्कत के चलते आप परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय को लेकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। उधार देने से बचें। विद्यार्थियों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। किसी काम को आगे के लिए न टालें पूर्व में किए गए प्रयास का परिणाम सफलता के रूप में मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
कुंभः
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। दफ्तर की दिक्कतों के चलते आप चिंतित हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खानपान से दूर रहें। कैरियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। क्रोध से खुद का बचाव करें। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
मीनः
आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा। कारोबार में कुछ नुकसान हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है। अपने काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। हर किसी से गोपनीय चर्चा न करें। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए परिवार वालों से सलाह मशविरा जरूर करें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
No comments:
Post a Comment