5 फरवरी का सम्पूर्ण राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जय जय श्री परशुरामजी👏🏻: 5 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन तुला से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के यहां आने से वृश्चिक राशि में ग्रहण योग बनेगा। इसके अलावा आज मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा।
माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी ,दिन शुक्रवार है। अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। वृद्धि योग,विशाखा नक्षत्र।
आज का राशिफलः
मेषः
आज का दिन दिन फ़ायदेमन्द साबित होने की संभावना है। आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आपकी आज की प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। तनाव कम होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। नई योजनाएं शुरु कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
वृषभः
आप आज बहुत अच्छे मूड में रहंगे। आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । आज आप पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कैरियर से जुड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।निजी बातें हर किसी के साथ न करें। मित्रों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। पूर्व की बचत योजनाओं से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
मिथुनः
आज आपको एक नया अवसर आपको मिल सकता है। युवाओँ की कैरियर दिक्कत दूर होगी। जमीन खरीदने संबंधी प्लान बना सकते हैं। ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे । कारोबारी विरोधियों को लेकर सचेत रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज किसी से मतभेद हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
कर्कः
व्यापार में फायदा होने की संभावना है। पुराने मित्रों से किसी कार्यक्रम में काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। बच्चों की समस्या दूर होगी। ज्यादा तनाव न लें। सगे संबंधियों की ओर से नई सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
सिंहः
आज पार्टनर के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का पूरा प्रयास करें। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। आज किसी को उधार न दें। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। जोखिम न लें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
कन्याः
आज दिनचर्या में बदलाव संभव है। आज आप नए सौदे कर सते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक रहेंगे। तनाव दूर होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से कार्य कर रहे थे , उसका आप खुलासा कर सकते हैं। आज अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा, नौकरी मिल सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
तुलाः
आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों पर आप हावी हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। आपको धन लाभ होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। अपरिचित लोगों से दूर रहें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
वृश्चिकः
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी को उधार न दें। आज यात्रा पर न जाएं। जोखिम ले सकते हैं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
धनुः
आज अचानक नया खर्च सामने आने से आपकी आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित हो सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। किसी को सलाह देने से बचें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। आपको नई सूचना मिलेगी। युवाओं को मेहनत करनी होगी। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
मकरः
आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। अनजान लोगों से मेलजोल न बढ़ाएं। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
कुंभः
आज आपमें अब सभी बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने का उत्साह रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। बड़ी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। कार्यस्थल पर आपको नए मौके मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
मीनः
लंबित मामलों का हल निकलेगा । पैतृक संपत्ति से जुड़े मसले दूर होंगे। रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के कार्य पूरे होंगे। सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
No comments:
Post a Comment