मां की मौत के बाद रिश्तेदार ने नाबालिग को 17 लोगों से कराया दुष्कर्म, मामला दर्ज - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, February 4, 2021

 

मां के मौत के बाद रिश्तेदार ने नाबालिग को 17 लोगों से कराया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


   मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। रेप करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके ही रिश्तेदार थे। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

   इस मामले में अब तक 8 लोगों की ​गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले का है। प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पांच महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

   एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है।’

   पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले अपनी मां की मौत के बाद लड़की अपनी चिक्कम्मा के साथ रहने लगी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग इकाई में काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसका कथित रूप से यौन शोषण किया।

   पुलिस ने बताया कि बाद में, उसने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। उन्होंने बताया कि उसकी चिक्कम्मा को इसके बारे में पता था, फिर उसने यह सब होने दिया। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व कई अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment