12 फरवरी : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 12, 2021

 

12 फरवरी का सम्पूर्ण राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


जय परशुरामजी🙏🏻

12 फरवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन बिजनेस में समस्या आ सकती है।
शुभ संवत 2077 शक 1942 सूर्य उत्तरायन का …माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि … रात्रि को 12 बजकर 30 मिनट तक … दिन … शुक्रवार … धनिष्ठा नक्षत्र … दोपहर को 02 बजकर 23 मिनट तक … आज चंद्रमा … कुंभ राशि में … आज का राहुकाल दिन 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 18मिनट तक।

आज का राशिफलः

मेष राशिः

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने किसी पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सही परिणाम न मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में निराशा और नकारात्मकता छा सकती है। शरीर की इम्यूनिटी कम होगी।संतान का सुख अच्छा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

वृषभ राशिः

आज दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। आज युवा नये व्यापार में धन लगा सकते हैं। आज प्रेम के जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपको शिक्षा में उलझनों का सामना करना पड़ेगा किन्तु अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं को कम करके न आंकें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशिः

छात्र नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। आज आपके सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आप लोगो की भरसक सहायता करने का प्रयास करेंगे। आज आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। छोटे भाई-बहनों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

कर्क राशिः

आज व्यापारियो को अपेक्षा के अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा। राजनैतिक लोगो के गलत बयानी के कारण आज नुकसान हो सकता है। आज आपकी कष्टदायी यात्रा हो सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। संतान पक्ष आज आपके मनोनकूल रहने वाला है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि 

सरकारी सेवा में लगे लोगों से उनके वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आज आप अपनी नौकरी और व्यापार से सन्तुष्ट रहेंगे। अतीत में किये गये गलत निर्णय के परिणाम आज सामने आ सकती है। अपच के कारण आपको समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान दें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशिः

 अति-आत्मविश्वास से बचें, वरना हानि हो सकती है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपकी यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में आज लाभ के अवसर बढ़ेंगे। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। शास्त्रों के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी विशेषकर अध्यात्मिक चिन्तन पर।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- काफी

तुला राशिः

आपकी समझदारी से हर समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। आज आपके मित्र आपका विरोध कर सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। किसी को उधार धन देने से बचें। रोमांस और प्रेम पुरानी यादें ताजा हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशिः

कानूनी विवादों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी की कामना रखने वाले लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आज आपके सेवा कार्य की प्रशंसा होगी।आज उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशिः

आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आज मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे।आज आपके दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।आज के दिन पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशिः

आप अधिक समय घर और परिवार को देंगे। आज आपके मन में जीवनसाथी के प्रति प्रेम और आदर दोनों बढ़ेगा। जिससे वैवाहिक रिश्ते प्रगाढ़ धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक डील आज फाइनल हो सकती है। आवास संबंधी समस्या रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

कुंभ राशिः

 व्यापार में आपको  अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। आज यात्रा में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। असन्तुलित खानपान से सेहत खराब हो सकती है। आज समाज सेवा में आप रुचि लेंगे।संतान का सुख अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- आसमानी

मीन राशिः

छात्रो को सावधान रहना चाहिये। आज आपके कार्यों में विघ्न आने की सम्भावना है। आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा। आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आपकी अध्यात्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment