एक ही घर के चार महिलाओं से दुष्कर्म से मची खलबली - जांच में जुटी पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 26, 2021

 

एक ही घर के चार महिलाओं से दुष्कर्म से मची खलबली 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


दौसा। सोमवार को राजस्थान के दौसा में एक दरिंदे पर 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। चारों रेप पीड़िता एक ही घर से बताई जा रही है। आरोपी ने एक ही घर में एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया।

   जानकारी के मुताबिक थाना मेबंद क्षेत्र में विष्णु गुर्जर एक ढाबा चलाता है, इसी ढाबे पर महिलाएं काम करती थीं। आरोप है कि विष्णु गुर्जर ने एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म के धिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गलत नजर डाल रहा है तो उसने दौसा महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। 

   महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहनों और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खोली और दुष्कर्म की बात को बयान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

   पुलिस सूत्रों के मुताबिक 22 जनवरी को महिला ने आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, इसी दिन आरोपी के खिलाफ महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने महिला थाने में एक बार फिर आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं 25 जनवरी यानी सोमवार को महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। 

   यह जानकारी है कि रेपिस्ट ने पहले महिलाओं के इस घर में अपनी जान पहचान बढ़ाई। उसके बाद घर की सभी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता चला गया। अब इस रेप सीरीज के मामले में महिला थाने में चार मुकदमा दर्ज हो चुके हैं । लिहाजा जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment