तखतपुर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बने देवांगन
तखतपुर से अश्वनी यादव की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
तखतपुर, 4 जनवरी सोमवार । आज देवांगन समाज के सम्मानीत जनो ने बिहारी देवांगन के निवास मे उपस्थित होकर उनके नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बनने पर बधाई दिए एवं सामुदायिक भवन मे बाऊड्री वाल के लिए बिहारी देवांगन नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के मांग पर क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि आशीष सिंह जी के अनुशंसा से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल 13 लाख 43 हजार रूपये की राशी की स्वीकृति किये है उसके लिए समाज के लोगो ने धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए उपस्थित हुए जिसमे रामानंद देवांगन राजु देवांगन कांत देवांगन रवि देवांगन शत्रुहन देवांगन राज देवांगन बाबा देवांगन सहित बङी संख्या मे समाजिक बंधु उपस्थित हुए थे सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधायक एवं संसदीय सचिव जी का आभार व्यक्त किये है।


No comments:
Post a Comment