शिक्षक ने अकेली छात्रा को स्कूल बुलाकर किया दुष्कर्म, जानें फिर क्या हुआ... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 24, 2021

 

शिक्षक ने अकेली छात्रा को स्कूल बुलाकर किया दुष्कर्म

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के धमधा क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुए अपने ही शाला की एक छात्रा के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। टीचर ने खाली क्लासरूम में छात्रा को फोन कर नोट्स देने के बहाने बुलाया। उसे क्या पता था कि टीचर के मन में क्या गंदगी भरी है। वो क्या करने वाला है।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा को अकेली पाकर टीचर ने उससे दुष्कर्म किया। इधर क्लास रूम से चीखती हुई छात्रा बाहर आई। रोते हुए देख ग्रामीणों ने उससे पूछा। जब उसने घटना बताई तो ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है।

   खबर के मुताबिक शिक्षक दुर्गेश यादव चंवरढाल स्कूल में पदस्थ है। उसने हायर सेकेंडरी की छात्रा को फोन कर नोट्स देने के लिए बुलाया। उसने कहा कि वो अकेली ही आए। इधर शिक्षक पर भरोसा कर छात्रा स्कूल पहुंच गई। स्कूल में कोई नहीं था। आरोपी उसे एक क्लास रूम में ले गया। वहां जाकर उसके तेवर बदल गए और वह छात्रा को जान से मारने की धमकी देने लगा।

   उसने छात्रा को डराकर दुष्कर्म किया। जब छात्रा शिक्षक के चंगुल से निकली तो जोर-जोर से रोती हुई जा रही थी। ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत स्कूल पहुंचकर शिक्षक को क्लासरूम में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने छात्रा के परिजन से संपर्क करना चाहा पर नहीं हो सका। फिर उन्होंने छात्रा को घर भिजवा दिया। परिजनों को छात्रा ने आपबीती बताई। फिर उनके साथ थाने पहुंचकर छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

No comments:

Post a Comment