अगर आप सोते समय मुंह से लार निकलने से परेशान हैं तो इन्हें आजमाएं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 31, 2021

 'आज का सेहत' 

अगर आप सोते समय मुंह से लार निकलने से परेशान हैं तो इन्हें आजमाएं 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संचालक /संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


  

 अगर आप सोते समय मुंह से निकलने वाली लार से परेशान है, तो हम आप इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं... तो आइए जानते हैं  'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत'  में कैसे आप आसानी से इस समस्या से निपट सकते हैं।

   लार की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आंवला का पाउडर का उपयोग आपकी इस समस्या से राहत दिला सकता है। जी हां अगर आप खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में आंवला का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करते है, तो कुछ ही दिनों में लार की समस्या दूर हो जाएंगी।

   फिटकरी के बारे में तो आप जानते ही होंगे अधिकतर घरों में फिटकरी मौजूद भी होती है। चलिए अब जानते हैं कि आपको फिटकरी का इस्तेमाल करना कैसे हैं? आपको बस पानी में फिटकरी को अच्छे से मिलाकर दिन में एक से दो बार इसका कुल्ला करना है। ऐसा करने से लार की समस्या से आपको राहत मिलेंगी।

   मुंह की लार से राहत पाने के लिए दालचीनी का उपयोग भी काफी फायदेमंद होता है। आपको बस दालचीनी की चाय बनाना है। और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाना है। अब इसका नियमित रूप से सेवन करें। धीरे-धीरे लार की समस्या अपने आप ही गायब हो जाएंगी।

   लार की परेशानी से राहत पाने के लिए तुलसी का पत्ता भी काफी कारगर उपायों में से एक हैं। इसके लिए आप दिन में दो से तीन बार तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इससे बहुत जल्द आपको लार से छुटकारा मिलेगा।

   कृमि नाशक दवाओं से भी निदान पा सकते हैं। नीम, करेला के उपयोग से भी लाभ मिलता है।

No comments:

Post a Comment