प्रदेश वासियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस पर हरीश सन्नाट ने 'हमसफर मित्र न्यूज के माध्यम से दी शुभकामनाएं
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिल्हा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है | स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट व प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने कर्मचारी संघटन के समस्त सदस्यों,पदाधिकारियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है |
*कुछ नशा तिरंगे की आन का है,* *कुछ नशा मातृभूमि की शान का है|*
*हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,नशा ये तिरंगे की शान का है||*
पूरे देश में कोरोना वैश्विक महामारी covid-19 के मद्देनजर इस बार का गणतंत्र दिवस कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए सभी ध्वजारोहण किया जा रहा है | मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने हमसफ़र मित्र न्यूज़ परिवार के सभी सम्पादकों सहित सभी पाठकों को भी 72 वीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया | स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की ओर से बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, उप प्रांताध्यक्ष मिर्ज़ा कासिम बेग, सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी, महामंत्री आर. के. अवस्थी, उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, सह सचिव मोहम्मद जहाँगीर खान, कोषाध्यक्ष आर. के. शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बघमार, स्वतंत्र प्रभार के. रिजवी खान, उपाध्यक्ष रमशीला साहू, सेवती साहू, रेजिना तिर्की, प्रवक्ता देवराज विश्वकर्मा,प्रचार प्रसार प्रकाश सिंहा, मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने दी |
No comments:
Post a Comment