बिलासा दाई के नाम पर होगा बिलासपुर एयरपोर्ट : मुख्यमंत्री - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, January 4, 2021

 


बिलासा दाई के नाम पर होगा एयरपोर्टः मुख्यमंत्री

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



बिलासपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को 514 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए चकरभाठा एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई के नाम पर करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को 514 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए चकरभाठा एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी को डा. शिवदुलारे मिश्रा व तारबाहर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल को कांग्रेस नेता स्व. शेख गफ्फार के नाम पर करने का एलान किया।

लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में विकास का पैमाना क्या होना चाहिए इस बात पर चर्चा होती है। लेकिन हमने विकास का पैमाना वही रखा है जो हमारे राज्य के पूर्वजों का सपना था। उन्होंने सपना देखा था कि छत्तीसगढ़ नया राज्य बने और छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बने ताकि यहां के गरीब किसानों का भला हो सके। कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले ही दिन किसानों का कर्जा माफ करने और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये क्विंटल करने का निर्णय लिया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि किसानों ने जमकर खरीदारी की, जिससे व्यापारियों ने भी लाभ कमाए। टैक्टर, मोटर साइकिल व गाड़ियों की भी खरीदारी करते रहे। प्रदेश के किसान समृद्घ हो इसके लिए कांग्रेस सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबन योजना पर सरकार काम कर रही है और ग्रामीण गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि किसानों को दी जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डा. रमन सिंह की सरकार में 15 लाख किसान खेती कर रहे थे। लेकिन अब 21 लाख किसान खेती करने लगे हैं। इसी तरह अब प्रदेश के किसान व ग्रामीण अपने घर में गाय भी रखने लगे हैं। राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना व गोठान आदि से गौ माता की असली सेवा शुरू हुई है। सभा को जिले के प्रभारी मंत्री व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि व संस्कृति मंत्री रवींद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव रश्मि सिंह व शहर विधायक शैलेष पांडेय ने भी संबोधित किया। कलेक्टर डा. सारांश मित्तर ने विकास कार्यों का प्रतिवेदन पढ़ा और स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, आशीष सिंह ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप, कमला मनहर समेत कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विधायक की मांग पर सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय की मांग पर नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी को पहले विधायक डा. शिवदुलारे मिश्रा व तारबाहर में शुरू होने जा रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नामकरण क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक पांडेय की मांग पर शहर विकास के लिए 30 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

विधायक रश्मि सिंह की भी मांग हुई पूरी

सभा में तखतपुर क्षेत्र की विधायक व संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर ने चकरभाठा एयरपोर्ट का नाम महामाया या फिर बिलासा दाई के नाम पर करने की मांग रखी। उनकी मांग पर सीएम बघेल ने एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई करने नाम पर करने का एलान किया।

No comments:

Post a Comment