साप्ताहिक राशिफल - ता. 17 जनवरी से 23 जनवरी तक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 17, 2021

 

साप्ताहिक राशिफल

तारीख - 17 जनवरी से 23 जनवरी तक



ज्योतिषी - मनितोष सरकार (संचालक /संपादक - 'हमसफर मित्र न्यूज')

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


* मेष :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी मंगल आप ही के राशि पर स्थित होने के कारण आर्थिक चिंता सताएगा। गुप्त शत्रु का भय रहेगा। लेन देन में शतर्कता रखना होगा अथवा आर्थिक नुकसान होंगे। यात्रा अशुभ कारक रहेगा।


* वृष :- 

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी शुक्र आपके राशि से आठवें भाव पर होने के कारण सुख में वृद्धि होगी। मन पसंद सामग्री में वृद्धि होगी। धन लाभ उत्तम कारक रहेगा। विद्यार्थियों के समय अनुकूल है।


* मिथुन :-

इस समय आपके राशि स्वामी बुध आपके राशि से आठवें भाव पर स्थित होने के कारण उत्तम फल कारक रहेगा। धन लाभ प्राप्त करना आसान होगा। पुत्र सुख प्राप्त होगा। शत्रु पराजय होंगे।


* कर्क :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी चंद्र सप्ताह के प्रारंभ में नौ वें, मध्य में 10 वें और अंत में 11 वें भाव पर रहेगा अतः प्रारंभ में अपराध करने में बचें, राजदंड की संभावना है। समाज में मान की कमी रहेगी। सप्ताह के मध्य एवं अंत में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, अनेक प्रकार के लाभ होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मनोरंजन प्राप्त होगा।


* सिंह :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी छठवें भाव पर होने के कारण कार्य शीघ्र संपन्न होंगे। विरोधी आप पर झुकेंगे अतः शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों से मेल मिलाप अच्छा होने के कारण कार्य संपन्न होगा और चिंता दूर होगी।


* कन्या :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी बुध आपके राशि से पांचवें भाव पर विराजमान हैं अतः सावधान रहना होगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बने बनाएं योजना विफल हो सकते हैं। कार्य गुप्त रूप से करें, योजना के बारे में अन्य को शेयर ना करना उचित रहेगा।


* तुला :-

इस समय आपके राशि स्वामी शुक्र तीसरे स्थान पर होने के कारण मित्र में वृद्धि होगी। पदोन्नति की भी संभावना है। नूतन कार्य के लिए समय अनुकूल है। विरोधी झुकेंगे।


* वृश्चिक :-

 इस सप्ताह आपके राशि स्वामी मंगल आपके राशि से छठवें भाव पर रहेंगे अर्थात धन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन का लाभ उत्तम कारक रहेगा। लाल रंग के वस्तुओं से लाभान्वित होंगे।


* धनु :-

इस समय आपके राशि स्वामी गुरु मकर राशि पर विराजमान हैं, अतः परिवार में सुख की वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ कार्य का योग बनेगा।


* मकर :-

इस समय आपके राशि स्वामी शनि आप ही के राशि पर विराजमान हैं, अतः आकस्मिक हानि हो सकती है। धनापुर्ति सामान्य कारक रहेगा। शारीरिक पीड़ा और ऋण भार में वृद्धि हो सकती है।


* कुंभ :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी शनि आपके राशि से 12 वें भाव पर स्थित है, अतः मित्र से आपसी लेन देन में विवाद की स्थिति बन सकती है। निर्माण कार्य में गतिरोध आएगी। कही से पुरस्कार से सम्मानित हो सकते हैं।


* मीन :-

इस सप्ताह आपके राशि स्वामी गुरु 11 वें भाव पर स्थित होन के कारण शुभ फल कारक रहेगा। मांगलिक कार्य का योग बनेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। किसी स्त्री से लाभान्वित होंगे। पद वृद्धि कारक रहेगा।

No comments:

Post a Comment