तलवार लहराते साथी सहित युवक गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, November 3, 2020



मारपीट कर तलवार दिखाने वाला आरोपी साथी तथा तलवार सहित मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में


पुरुषोत्तम उर्फ दद्दू आदतन आरोपी  है


थाना क्षेत्र में अपराध घटित कर लोगों को डराया धमकाया करता था


पूर्व में भी 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही हो चुकी है


घटना में शामिल साथी भी गिरफ्तार

मस्तुरी से नागेंद्र टंडन की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




मस्तूरी :-प्रार्थिया मस्तूरी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरुषोत्तम सिंह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है समझाने पर भी नहीं मानता घटना दिनांक को भी वह गाली गलौज कर रहा था जिसे प्रार्थिया द्वारा समझाने का प्रयास करने पर उसके साथ आरोपी द्वारा मारपीट किया तथा घर पे रखा तलवार बाहर निकाल कर ले आया इस दौरान आरोपी का  साथी पुष्पराज सिंह भी उसके साथ गाली गलौज करने लगा प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध दर्ज किया गया इस दौरान आरोपी गण किरारी से भागकर भदौरा चला गया था जिनकी गिरफ्तारी के लिए मस्तूरी पुलिस के द्वारा मुखबीर लगाया गया था पक्की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को मस्तूरी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त तलवार को भी जप्त किया गया दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment