नगर पंचायत मल्हार के नवनियुक्त एल्डरमैनो का आज 19/10/2020 को दोपहर 01:00बजे एसडीएम कार्यालय मस्तुरी मे शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
मल्हार से 'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
' हमसफर मित्र न्यूज'।
मस्तुरी 19 अक्टूबर 2020 सोमवार। नवनिर्वाचित एल्डरमेन अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल, किरण पाटले,को मस्तुरी एसडीएम श्रीमति मोनिका वर्मा मिश्रा ने शपथ दिलाई।
भारत के संविधान का सम्मान करते हुए पूरे ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करेंगे साथ ही एसडीएम ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं बधाई दी।
इस दौरान शपथग्रहण समारोह में मस्तुरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, राजकुमार आंचल प्रदेश सचिव कांग्रेस, संतोष दुबे वरिष्ठ नेता कांग्रेस, मनोहर कुर्रे जिला महामंत्री, अनिल कुमार कैवर्त अध्यक्ष मल्हार नं.पंचायत, लक्ष्मण कांत उपाध्यक्ष नं.पं.मल्हार, सभापति हिरा सिह कैवर्त लखन टंडन, भोला साहु, दामोदर कांत, विनोद सुरक्षित,सुभाष टंडन,विष्णु कैवर्त, सुजीत राजभानू,रामफल भारद्वाज, सीताराम कैवर्त, मोहन कैवर्त, दुर्गेश कैवर्त, बलराम गिरि,रामहरि कैवर्त, गणेशदत्त राजू तिवारी व मुख्य नगल पालिका अधिकारी श्रीमति रंजना अग्रवाल एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment