क्या आप बड़े व्यक्ति बनना चाहते हैं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 16, 2020

 क्या आप बड़े व्यक्ति बनना चाहते हैं जानिए- ज्योतिष

तो दूसरों का सम्मान करना सीखें।

   लेखक - ज्योतिष कुमार, रायपुर। 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

बड़ा व्यक्ति कहलाने का शौक तो प्राय: सभी लोगों को होता है। सब लोग चाहते हैं कि हम बड़े व्यक्ति बनें। लोग हमारा सम्मान करें, हमारी सेवा करें, हमें अच्छी-अच्छी वस्तुएं भेंट देवें, अच्छा भोजन भी खिलाएं पिलाएं और हम खूब आनंद करें।

        ऐसा सोचना कोई बुरी बात नहीं है, अच्छी बात है। बड़े व्यक्ति बनना चाहिए। धन सम्मान आदि सुविधाएं प्राप्त करनी चाहिएं। सुख से जीवन जीना चाहिए। परंतु जो भी काम किया जाए, वह विधिपूर्वक करना चाहिए, तभी वह कार्य ठीक तरह से संपन्न हो पाता है और तभी उसका ठीक प्रकार से लाभ भी मिलता है।

             तो बड़ा बनने का क्या उपाय है? इसका उपाय सीधा सा है। जो वस्तु आप दूसरों से प्राप्त करना चाहते हैं, वही दूसरों को देना आरंभ कर दें, आप बड़े व्यक्ति बन जाएंगे।

      आप चाहते हैं, कि *लोग मेरा सम्मान करें, तो आप भी‍ लोगों का सम्मान कीजिए। आप चाहते हैं, कि लोग आपको धंधे व्यवसाय में सहायता करें, तो आप भी दूसरों की सहायता करना सीखें। आप चाहते हैं, लोग आपको अच्छा भोजन खिलाएं, आप की बढ़िया सेवा करें, जिससे आप को खूब आनंद मिले। तो आप भी दूसरे लोगों के साथ, ऐसा ही उत्तम व्यवहार करें। उन्हें अच्छा भोजन खिलाएं पिलाएं, इत्यादि। सार यह है, कि जो भी व्यवहार आप दूसरों के साथ करेंगे, वही लौटकर आपको मिलेगा। यह संसार का सामान्य नियम है। 

         अपवाद सभी जगह पर होते हैं। कुछ लोग अपवादस्वरूप आपको ऐसे भी मिलेंगे,  जिन्हें आप धन सम्मान भोजन आदि सब सुविधाएं देंगे। परंतु वे लोग इसका दुरुपयोग करेंगे, और आपको इस प्रकार का अच्छा व्यवहार उनसे वापस नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों से इसकी आशा छोड़ दीजिएगा। परंतु अधिकांश लोग आपके साथ यथायोग्य उचित व्यवहार करेंगे। 

        इसलिए जब आप मन में सोचते हैं कि मैं बड़ा व्यक्ति बनूं। तो यह भी साथ में सोचें, कि मैं दूसरे लोगों को भी बड़ा व्यक्ति बनाऊंगा। मेरे सामने उनको छोटा महसूस नहीं होने दूंगा। आपके ऐसा सोचने और करने पर, निश्चित रूप से आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी। दूसरे लोग भी आपको छोटा महसूस होने नहीं देंगे, वे भी आपको पूरा सम्मान देंगे, और आप भी बड़े व्यक्ति बन जाएंगे।

No comments:

Post a Comment