यूपी में दरिंदगी : फिर एक नाबालिग लड़की हुए सामुहिक बालात्कार का शिकार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 3, 2020

 

यूपी में फिर एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म

रिपोर्ट - मनितोष सरकार (संचालक /संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



3 अक्टूबर 2020 शनिवार। 

   उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 29 सितंबर को हाथरस में हुए एक युवती से सामुहिक बालात्कार के बाद हत्या के मामले में आज पीड़िता के घर उच्चाधिकारियों का पहुंचना, फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी पहुंचना हुआ है। इस बीच फिर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया। 


   उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भी आज नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी 16 वर्ष की बताईं जा रही है। 


   घटना के बाद पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थीं। पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबौच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। 


   इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। 


   कोतवाल केपी सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।


   उत्तर प्रदेश में ही हाथरस में हुए युवती के साथ सामुहिक बालात्कार का मामला अभी चरम सीमा पर है। इस मामले में अलग-अलग राजनीति पार्टियों ने सियासत का रोटी सेंकने लगे हुए हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल्ली जा रही बस में निर्भया जैसे घटना सामने आया था। इसमें सफर कर रहे एक महिला से बस के चालक और परिचालक मिलकर सामुहिक दुष्कर्म कर घायलावस्था में सड़क किनारे फेक दिया था। इसमें दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment