नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिकीकरण करने का लिया गया संकल्प - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 17, 2020

 

नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आधुनिकीकरण करने का लिया गया संकल्प 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

नवागढ़, 17 अक्टूबर शनिवार। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़,में बनाए गए जीवनदीप समिति के सदस्यगण,के द्वारा जीवनदीप समिति में सदस्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया,एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ से संबंधित समस्याओं के विषय में चर्चा किया गया और उपस्थित पदाधिकारी श्री  गुरभेज सिंग गुंबर श्री रितेश तिवारी श्री मुकेश बिसेन मोहम्मद इलियास आकाश धर दीवान लव जांगड़े हम सभी के द्वारा नवागढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक रूप देने का विचार विमर्श किया गया एवं जितने भी स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी एवं अधिकारी है जिनके द्वारा अपने काम के प्रति सही जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया जा रहा है उसको समझाइश के तौर पर उचित करवाई करने का विचार किया गया एवं जीवनदीप समिति के द्वारा पुराने नियुक्त कर्मचारियों को हटाकर योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य विभाग में सुधार करने का विचार किया गया जिसमें जीवनदीप समिति के द्वारा ऐसे लोगों को नियुक्त करें हम सभी ने राय दिए जिस भी व्यक्ति का हम नियुक्ति करें उसके अंदर में स्वास्थ्य सेवा का जज्बा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करने की इच्छा शक्ति हो क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ की स्थिति से   हर कोई अवगत है क्योंकि पूर्व में उनके ऊपर सुधार करने की दिशा में जैसे कार्य करना चाहिए था वैसे कहीं ना कहीं नहीं कर पाए हैं यह प्रदर्शित होता है क्योंकि जब जीवनदीप समिति के सदस्यों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में विजिट किया गया तो उसमें सुझाव काफी में 2014 से सुझाव देने वाले के द्वारा 50 पेज की कॉपी इतने वर्षों के बाद भी नहीं भर पाई यह खेद का विषय है यदि इस दिशा में पहल अच्छे विचार से किया जाए तो लाभ आसपास के अस्वस्थ और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ के रूप में मिलेगा जिससे आसपास की जनता ओं को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा और उनके लिए बाहर में जाकर इलाज कराना मतलब आर्थिक परेशानियों का सामना करना है उस से भी निजात मिल जाएगा माननीय श्री गुरदयाल सिंह बंजारे जी  संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ की मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पहले से बेहतर बनाने की है जिससे आम जनता स्वास्थ्य लाभ ले सके और उनकी आर्थिक क्षति से उन लोगों को बचाया जा सके और यदि किसी प्रकार से स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी के द्वारा गड़बड़ी या अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन नहीं किया जाता है तो उसके विषय में आम जनता ओं को शिकायत करने का सुझाव बनाया गया उसके लिए कुछ फोन नंबर हॉस्पिटल में एवं परामर्श के लिए या शिकायत के लिए एक हॉस्पिटल में ही बॉक्स रखा जाएगा जिसमें आप सभी पत्र व्यवहार के माध्यम से शिकायत कर सकते हो जिसको जीवनदीप समिति के सदस्य के द्वारा आम पब्लिकओ के समस्याओं को माननीय श्री संसदीय सचिव के पास रखा जाएगा उसमें हर संभव सहयोग करते हुए सुधार करने का प्रयास किया जाएगा जिससे आसपास के रहने वाले लोगों को और नवागढ़ के रहने वाले नगर वासियों को अच्छी स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा आप सभी इसमें सहयोग करें और उसका लाभ आप सभी पाए यही जीवनदीप समिति के सदस्यों की कामना है एवं माननीय श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी  का पूरा प्रयास और मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा उपरोक्त विषयों में जो चर्चा हुई जिसे जीवनदीप के सदस्य मोहम्मद इलियास जी के द्वारा बताया गया और भविष्य में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में बेहतर सुविधाएं देखने को मिलेगी माननीय श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव  के आशीर्वाद से यह बात खान जी ने बताया



बेमेतरा से 
अमर तिवारी की रिपोर्ट
9753998181

No comments:

Post a Comment