60 वर्ष में पहली बार अमेरिका में महिला को मौत की सजा सुनाई गई
'हमसफर मित्र न्यूज'।
वाशिंगटन, एपी। अमेरिका में छह दशक बाद पहली बार किसी महिला को मौत की सजा सुनाई गई है। उस महिला ने एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या करने और गर्भ काटकर बच्चे के अपहरण की दोषी महिला को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। छह दशकों में ऐसा पहली बार है जब किसी महिला को यह सजा सुनाई गई है। लीसा मांटगोमरी को 8 दिसंबर को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी जाएगी। लगभग बीस वर्षो की रोक के बाद इसी वर्ष जुलाई में मृत्युदंड की सजा फिर से बहाल हुई है। लीसा नौवीं संघीय कैदी होंगी जिन्हें यह सजा दी जाएगी।
मांटगोमरी को 23 वर्षीय बोबी जो स्टिननेट की हत्या का दोषी ठहराया गया है। दिसंबर 2004 में हुए इस हत्याकांड के बारे में अभियोजकों का कहना है कि कुत्ते के पिल्ले को गोद लेने की आड़ में मांटगोमरी कंसास स्थित अपने घर से स्टिननेट के घर गई थी। घर पहुंचकर मांटगोमरी ने रस्सी से स्टिननेट का गला घोंटा और उसके बाद आठ महीने की गर्भवती स्टिननेट का पेट फाड़कर बच्चे को निकालकर फरार हो गई। जज ने मांटगोमरी के वकीलों के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें उसके बीमार होने की बात कही गई थी।

No comments:
Post a Comment