सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, October 21, 2020

 

सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर व आदिमजाति सहायक आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा



(10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस  का आयोजन की जानकारी व समस्याओं को अवगत कराया)

बलौदाबाजार से निर्मल सिंह की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

बलौदाबाजार 20 अक्टूबर 2020

      सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन व आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

      छ. ग.के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह जी की जन्म एवं कर्मभूमि सोनाखान जो बलौदाबाज़ार जिला के अंतिम छोर पर बसा ग्राम है, जहां विगत 04 वर्षों से  8,9,10 दिसम्बर आयोजित होने वाले वीर मड़ई मेला एवं अमर शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस मनाया जाता है जहां हमारे बलौदाबाज़ार जिला एवं अन्य जगह से लगभग 25 हजार लोग शामिल होकर शहादत दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होते है, इस सम्बंध में जिसका बिंदु वार समस्याएं निम्न है।

(1) नवागांव से सोनाखान शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति स्थल तक सड़क मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण का कार्य तत्काल किया जावे।

(2) 8,9,10 दिसम्बर के अवसर पर आयोजित होने वाले वीर मड़ई मेला में लगभग 25 हजार पहुचने वाले श्रद्धालुओं के लिये भोजन व्यस्था,पेयजल व्यवस्था फ़िल्टर वाला और उनके ठहरने के लिये(रात्रि विश्राम) के समुचित भवन की व्यवस्थामय शौचालय के साथ किया जावे।

(3) 8,9,10 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वीर मड़ई मेला के लिये मंच (सांस्कृतिक कार्यक्रम) के लिये किया जावे।

(4) मेला स्थल के आस पास मांस मदिरा के बिक्री पर शक्ति से प्रतिबंध लगाया जावे।

(5) 10 दिसम्बर को जिला में स्थानीय अवकाश घोषित किया जावे।

(6) 8,9,10 दिसम्बर को आयोजित होने वाली विराट मड़ई मेला एवं 10 दिसम्बर शहादत दिवस का जिला स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र ध्रुवंशी, मांवली महासभा के अध्यक्ष टेक सिंह ध्रुव, एससी एसटी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मोहन राय, आदिवासी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष नेतराम ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिला सचिव थानू ध्रुव, जिला महामंत्री भानु ध्रुव, जिला सदस्य काशी ध्रुव, आदिवासी सेना जिलाध्यक्ष सतीश नेताम, कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, गोंड़ खपरी चक अध्यक्ष रामायण ध्रुव, पूर्व सरपंच मनोहर ध्रुव, जिला मीडिया प्रभारी दया राम ध्रुव, द्रोण ध्रुव, पार्षद रवि ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजेन्द्र नेताम सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment