21 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन बुधवार।
आज का राहुकाल समय 12:00 से दोपहर 01:30तक का है।
वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का पांचवा दिन है। इस दिन माँ दुर्गा के नौ अवतारों में से एक अवतार माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
मेष –
आपका उत्साह काम के प्रति आज बढ़ेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखकर कठिन से कठिन काम को भी आज आप अंजाम देने में सफल रहेंगे। परिवार के प्रति बढ़ता रोष अस्वस्थता देगा। दूसरों की असुरक्षितता और इमैच्योरिटी का असर खुद पर ना होने दें। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेगी।मानसिक अस्वस्थता की वजह से काम पर ध्यान देना कठिन होगा।
लकी कलर: नीला
नंबर: 7
वृषभ –
कुछ बातों की वजह से परिवार से दूरियां महसूस होगी। अभी हो रही बातों का असर आप पर कुछ दिनों तक ही रहेगा इसलिए अभी की भावनाओं के बलबूते पर भविष्य से जुड़ा निर्णय न ले। काम की जगह हो रहे बदलाव से नई बातें सीखने को मिलेगी। मित्रों से मेल मिलाप बढ़ाए।
आर्थिक समस्या का हल मिलने लगेगा।काम और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाना होगा।भागदौड़ से भरी जीवनशैली की वजह से नींद पर असर हो सकता है।
लकी कलर: हरा
नंबर: 3
मिथुन –
आपको क्या चाहिए यह आपको तय करना होगा निर्णय लेते समय अपने गुण और भावनाओं को समझ कर निर्णय ले; केवल अपने अहंकार को बनाए रखने की वजह से आप जरुरत से ज्यादा जिम्मेदारी ले सकते हैं जो आपको आगे जाकर तकलीफ देगी। परिवार के व्यक्ति खास करके भाई या बहन के साथ खुद की तुलना करने से परहेज रखें।
नेतृत्व गुण होने के बावजूद भी आज आप सही तरीके से मार्गदर्शन नहीं कर पाएंगे। भविष्य से जुड़े चिंता सताती रहेगी।मन की चंचलता कम होगी।
लकी कलर :ब्राउन
नंबर: 3
कर्क –
आज आने वाली परिस्थितियों में सबसे ज्यादा प्राधान्य आप खुद प्रॉब्लम्स को सुलझाने में दे। आर्थिक स्थिति ठीक करने पर ध्यान देना होगा। मित्रों द्वारा मिल रहा सहयोग विश्वास कायम रखेगा। युवाओं को खुद को साबित करने के लिए और मेहनत लेनी होगी। मेडिटेशन द्वारा फोकस बढ़ेगा।
काम के बारे में की लापरवाही से वरिष्ठों का आपके ऊपर का विश्वास कम हो सकता है ।अविवाहित लोग विवाह योग्य व्यक्ति से मिल सकते हैं।जीवन शैली का असर सेहत पर ना होने दें।
लकी कलर: ऑरेंज
नंबर:1
सिंह –
आज आपके काम आप की अपेक्षा अनुसार होंगे। आप पर बना हुआ काम का बोझ भी हल्का होगा। काम से जुड़ी बातों में प्रगति होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। परिवार की समस्या आपके मार्गदर्शन द्वारा सुलझ सकती है। बच्चों को आप की प्रेरणा और सहयोग की अपेक्षा हो सकती है।
व्यापारी वर्ग को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।पति पत्नी एक दूसरे के प्रेरणा स्थान बने रहेंगे।
लकी कलर: सफेद
नंबर: 2
कन्या –
कोई भी चीज अधिक मात्रा में हानिकारक होती है। वैसे ही आपकी अधिक भावुकता आपका , नुकसान करा सकती है। मानसिक स्थिरता और शांति प्राप्त करने के लिए अपने विचारों का अवलोकन करना होगा। औरों को अपनी ही नजरिए से देखना और परखना रिश्तों में कटुता ला सकता है।
मार्केट से जुड़े व्यक्ति अधिक रिस्क ना ले।
हर बात के लिए पार्टनर को जिम्मेदार ठहराना उचित नही है।
लकी कलर: पीला
नंबर: 4
तुला –
व्यक्तिगत कामों के बारे में प्रेरणा और उत्साह थोड़ा कम होगा। खुद के लिए रखा लक्ष्य को पाने के लिए जीवन शैली और विचारों में बदलाव जरूरी होगा। आज तुला राशि की स्त्रियों पर भावनात्मक परिस्थितियों का असर गहरा हो सकता है। बच्चों द्वारा अपेक्षाओं की पूर्ति न होना चिंता का कारण बनेगा।
पार्टनर के बर्ताव का असर आजा पर आज आप पर नकारात्मक तरीके से हो सकता है।
माताओं को बच्चों की सेहत की ज्यादा चिंता रहेगी।
लकी कलर: ग्रीन
नंबर :8
वृश्चिक –
युवाओं को जीवन से जुड़ी काफी बातों में समझौता आज करना पड़ सकता है। परिस्थिति से समझौता करना हार मानना नहीं होता यह समझना होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजना और मार्ग में किए बदलाव आगे जाकर फायदेमंद रहेंगे। परिवार से जुड़ी चिंता अधिक होने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा ।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ से काम से जुड़ी नई बातों को सीखने की कोशिश करें।रिलेशनशिप को तोड़ने का निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
लकी कलर: हरा
नंबर: 5
धनु –
व्यापारी वर्ग का बंद पड़ा कम अचानक से होने लगेगा योग्य व्यक्ति के परिचय में आने की वजह से काम को गति और योग के दिशा प्राप्त होगी। जीवन में सफलता पाने की आपकी जीत आपको लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर कायम रखेगी। अनचाहे व्यक्ति या परिस्थिति पर जरूरत से ज्यादा ऊर्जा व्यर्थ ना करे।
आर्थिक स्थिरता के लिए प्रयत्न सफल रहेंगे।
कठिन परिस्थिति में भी परिवार का पूरा साथ होगा।
बच्चों को धातू की वस्तु द्वारा चोट लगने की संभावना।
लकी कलर: लाल
नंबर: 2
मकर –
जीवन में मनचाही गति से प्रगति ना हो पाना। आपको मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर कर सकता है। अपनी उर्जा और फोकस को एक ही दिशा में बनाए रखने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता होगी। हर दिन आपकी प्रोडक्टिविटी एक जैसी नहीं हो सकती इस बात का ध्यान रहे। व्यक्तिगत काम और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां दोनों पर ध्यान न देना आवश्यक होगा।पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
लकी कलर: पर्पल
नंबर :6
कुंभ –
जीवन की काफी सारी बातों में किए प्रतीक्षा का फल आज आपको प्राप्त हो सकता है। अभी तक मिले अपयश की वजह से आपके व्यक्तित्व में आया बदलाव आपके लिए आज उपयुक्त होगा। जो न केवल जिम्मेदारियों को संभालने के लिए सक्षम कर रहा था बल्कि आपको भावनात्मक रूप से भी अधिक परिपक्व बना रहा था।विवाह से जुड़ा निर्णय परिवार द्वारा आगे बढ़ सकता है।
वातावरण में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर हो सकता है ।
लकी कलर : पीला
नंबर: 9
मीन –
एक ही बात के लिए अलग-अलग लोगों से मिली राय आप का न केवल संभ्रम बढ़ा रही है; और लोगों के प्रति रखा विश्वास पर भी सवाल पैदा हो रहा है। आर्थिक व्यवहार करते समय परिवार के बुजुर्गों की राय जरूर ले। करीबी मित्र की सहायता की वजह से आपकी परेशानी दूर हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर अपना मुड बिगड़ने ना दे। करियर:मीडिया से जुड़े व्यक्ति काफी सारी कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।आपकी और पार्टनर की पर्सनालिटी से जुड़ी अलग-अलग बातों को सकारात्मक तरीके से अपनाया जाएगा। हेल्थ: मानसिक तनाव का असर आपकी जीवनशैली पर दिखेगा जो शारीरिक तरीके से कमजोर महसूस करा सकता है।
लकी कलर: सफेद
नंबर: 5।


No comments:
Post a Comment