जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले, एक जवान घायल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जम्मू। 19 अक्टूबर सोमवार। जम्मू-कश्मीर में आज सुबह घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने बड़े हमले के तैयारी में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया। जिससे एक जवान घायल हो गए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेनाओं ने आतंकी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में आज सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने रोज कहीं न कहीं आतंकी हरकत कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय जवानों ने दे रहे हैं। भारतीय सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोज सर्चिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहे हैं और एक-एक आतंकी को ढूंढ कर आत्मसमर्पण अथवा ढेर कर दिया जा रहा है। आज के घटनाएं में सुरक्षाकर्मियों द्वारा आतंकियों को घेर लिया गया है और उसे आत्मसमर्पण अथवा ढेर कर दिया जाएगा। फिलहाल घटनास्थल पर कितने आतंकवादी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

No comments:
Post a Comment