अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस ने की कार्यवाही - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 24, 2020

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध थाना नवागढ पुलिस की कार्यवाही

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

       पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस व एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 21.10.2020 को थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम झाल का रहने वाले परमेश्वर साहू अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से अपने घर बाडी में गांजा बिक्री करने हेतु रखे है कि सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी परमेश्वर साहू पिता चंदूराम साहू उम्र 42 साल साकिन झाल थाना नवागढ जिला बेमेतरा के घर बाडी से 04 नग गांजा का सुखा झाड वजन 01 किलो 500 ग्राम किमती करीबन 4,500।– रूपये को 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया । 

   उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह,सउनि जगमोहन कुंजाम, आरक्षक छत्रपाल डहरिया, पूना सिंह, राहुल दुबे एवं थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही।



बेमेतरा से 
अमर तिवारी की रिपोर्ट
9753998181

No comments:

Post a Comment