शोक संदेश - नहीं रहे मल्हार के बहुप्रतीक्षित व्यक्ति रामखिलावन पाण्डेय
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी, मल्हार
'हमसफर मित्र न्यूज'।
मल्हार, 10 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं धर्म के नगरीय कहे जाने वाले नगर पंचायत मल्हार के बहुप्रतिष्ठित नागरिक श्री रामखिलावन पान्डेय जी का कल दिनांक 09/10/2020 दिन शुक्रवार को निधन हो गया।
वर्ष 1928 में जन्में नगर के सबसे वयोवृद्ध थे उनकी आयु 92साल की थी। इन्होंने गांधी जी का आमरण अनशन, द्वितीय विश्व युद्ध और देश के आजाद होते अपने नज़रों से देखा है।
वे कांग्रेस नेता श्री रघुराज पान्डेय एवं कृष्ण कुमार पान्डेय के पिता थे ,वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड गए।
'हमसफर मित्र न्यूज' परिवार और समस्त नागरिकों की ओर से अश्रुपूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏💐🙏
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और स्वर्ग में स्थान दें... 💐💐💐
9 अक्टूबर को स्वर्ग पधारे महान व्यक्ति
* क्यूबाई वामपंथी क्रांति के नायक अर्नेस्लो चे ग्वेरा का स्वर्गवास इसी दिन वर्ष 1967 सोमवार को हुआ था।
* पंजाब के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी सैफुद्दीन किचलू का निधन 100 वर्ष की आयु में आज ही के दिन 1988 रविवार को दिल्ली में हुई थी।
* सुप्रसिद्ध राजनेता एवं बहुजन समाज पार्टी के निर्माता संस्थापक कांशीराम का भी 72 वर्ष की उम्र में आज ही के दिन 2006 सोमवार को दिल्ली में निधन हो गई थी।
इन सभी को भी भावभीनी श्रद्धांजलि... 🙏💐🙏


No comments:
Post a Comment