रेत माफिया द्वारा धार चल रही नदी से बच्चों से निकलवा रहे हैं रेती - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, September 30, 2020

 



रेत माफिया पानी की धार चल रही नदी से निकलवा रहा नाबालिक बच्चों से रेत।


मस्तुरी से नागेंद्र टंडन की रिपोर्ट 





'हमसफर मित्र न्यूज'। 

मस्तुरी। मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत   तेंदुवा मुड़पार में लीलागर नदी से रेत माफिया लोग धार चल रही लिलागर नदी से बेधड़क होकर रेत का अवैध खनन कर मोटी रकम में बेच रहे हैं। नदी में पानी होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में डुबकी लगा लगा कर रेत को बाहर निकालकर डंप कर रहे हैं उसके बाद रेत माफिया उसे 1400 रुपैया पर ट्रैक्टर के हिसाब से नाबालिक बच्चों को देकर  बाहर ₹25 सौ  से 3 हज़ार तक बेच रहे हैं। ग्राम पंचायत वालों से इस विषय में जानकारी लिया गया तो उन्होंने अपने बचाव करते किसी भी बात की जानकारी नहीं है कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। अवैध रेत खनन की जानकारी क्षेत्रीय थाना के लोगों को भी पता उसके बावजूद किसी भी प्रकार की उस पर करवाही नहीं की जा रही है। लिहाजा अवैध रेत खनन के चक्कर में पानी में डूब डूब कर रेत निकालने के नाम से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत तेंदुआ मुड़पार के लीलागर नदी में सुबह सुबह 5:00 बजे के आसपास कई दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध रेत परिवहन किया जाता है। आपको बताते चलें कि तेंदुआ मुड़पार  लीलागर नदी तट पर जांजगीर जिला के अकलतरा ब्लाक क्षेत्र के भी कई दर्जनों ट्रैक्टर रेत परिवहन करने आते हैं। दोनों जिला के खनिज विभागों सहित क्षेत्रीय थाना प्रभारियों को भी इसकी जानकारी है उसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से रेत माफियाओं पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

संजय महिलाग जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

संजय महिलाग नवागढ़ मे छत्तीसगढ़ वॉच न्यूज़ पेपर संचालित करते हैं  


अमर तिवारी बेमेतरा की रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज' परिवार और समस्त पाठकों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 


No comments:

Post a Comment