बिल्हा पुलिस की मानवता, विक्षिप्त लड़की को पहुंचाई अस्पताल
मनितोष सरकार की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिल्हा। बिल्हा पुलिस की एक और मानवता सामने आई है। कुछ दिनों से घुम रही एक नावलिग विक्षिप्त लड़की को मदद कर अस्पताल पहुंचाई। उक्त लड़की कहा की है इसके बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सुत्र के मुताबिक उक्त विक्षिप्त लड़की पत्थरखान भाठा में किसी रिश्तेदार के घर में रहती थी। लड़की विक्षिप्त होने के कारण कुछ दिनों से सड़कों पर गाली-गलौज तथा अनबन बका करती थी। जिसकी सूचना किसी ने मोबाइल द्वारा थाना प्रभारी श्री सागर पाठक को दी। थाना प्रभारी श्री पाठक ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए गस्त कर रहे स्टाफ को जानकारी दी। जिस पर स्टाफ ने पत्थरखान चौक से लडकी को बरामद कर ली। तत्पश्चात थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर महिला पुलिस आरक्षक शोभा तिर्की के साथ विक्षिप्त लड़की को बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे कोरोना का टेस्ट कराया फिर उसे बिलासपुर कोनी स्थित मेंटल अस्पताल दाखिल कराया।
इस कार्य के लिए नगरवासियों ने पुलिस को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त विक्षिप्त लड़की के कारण सड़क पर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि किसी को भी गाली देना अथवा हमला होने की संभावना थी। बिल्हा पुलिस ने उस लड़की को मदद कर बेहतरीन इलाज के लिए मेंटल अस्पताल दाखिल किया। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा उसके परिवार के बारे में पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में बिल्हा थाना प्रभारी श्री सागर पाठक के साथ आरक्षक भागवत यादव, प्रभाकर सिंह, महिला आरक्षक शोभा तिर्की व अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment