26 सितंबर : आज का राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
दिनांक 26.09.2020 शनिवार आश्विन मास शुक्ल पक्ष दसमी तिथि …रात्रि को 07 बजकर 01 मिनट तक , उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र … रात्रि को 07 बजकर 26 मिनट तक आज चंद्रमा मकर राशि में,
आज का राहुकाल दिन को 08 बजकर 54 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक होगा।
आज का राशिफल:
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के आज ज्ञान में वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक रूप से परिवर्तन आने की संभावना है। अचानक आपकी कोई बड़ी मुसीबत दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों को आज जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी। अचानक उत्तम समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पुराने रुके कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। व्यवसाय की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा नरम-गरम रहेगा। आप अपनी सेहत में थोड़ा ढीलापन महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विशेष लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि हो सकती है। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलकर मन काफी खुश रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिकार मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। मौसम से संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के सभी महत्वपूर्ण कार्य सफल रहेंगे। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। अचानक लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात आपके लिए व्यवसाय में सहायक साबित हो सकती है। आप मित्रों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। लाभ के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यवसाय में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप थोड़ा समझदारी से काम लीजिए। अधिक तनाव के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के अधूरे सपने पूरे होंगे। आप मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बनेंगे। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 6
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। किसी खास मित्र से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आज आपको भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। आपके मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक माहौल मिलाजुला रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। पति-पत्नी के बीच टकराव होने की संभावना बन रही है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। युवा वर्ग के लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी लापरवाही से आपको भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार में मिला-जुला फल मिलेगा। पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगीं। प्रेम संबंधित मामलों में शुभ नतीजे हासिल होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 7
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों का समय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वर्धक रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। नजदीकी मित्र से मुलाकात होने की संभावना बढ़ रही है। आज आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवारिक माहौल खुशाल बनेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक - 1
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विशेष कामों में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खट्टी-मीठी नोकझोंक होती रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। मशीनरी और तेल से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज खांसी, जुकाम जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय धीरे-धीरे व्यवस्थित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध बेहतर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप बाहर के खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग लाल
भाग्यशाली अंक - 9
No comments:
Post a Comment