16 सितंबर : पढ़िए आज का राशिफल और मुहूर्त - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, September 16, 2020

 

16 सितंबर का राशिफल एवं मुहूर्त 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 07:56 PM तक फिर अमावस्या व दिन बुधवार 16 सितंबर 2020, का है। इस दिन मघा नक्षत्र 12:21 PM तक फिर पूर्वाफाल्गुनी  रहेगा। आज कन्या संक्रांति भी है।

शुभ मुहूर्त...

अभिजित मुहूर्त : -

अमृतकाल : 10:09 AM से 11:37 AM

04:05 AM ,से 05:31 AM तक सर्वार्थ सिद्धि योग ,

 अशुभ मुहूर्त...

कंटक - 04:22:24 से 05:11:29 तक

 राहुकाल - 11:52:28 से 01:24:29 तक।

आज का राशिफल 

मेष राशि :-

आयात निर्यात के कार्यों में अच्छा लाभ होगा। सकारात्मक सोच आप की तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजन से भेट संभव है। लेकिन,मन ही मन किसी बात की चिंता तनाव में ला सकती है।

वृषभ राशि :-

अधिकारी वर्ग आप को परेशान कर सकता है। आप के अपने ही आप को दुखी कर साझेदारी में आप को धोखा दे सकते है। नए वस्त्रों की प्राप्ति के साथ ही वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि :-

आपकी कार्यकुशलता से लोग आप से जुड़ना चाहेंगे साथ ही कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी विरोध भी करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। नए लोगों से परिचय होगा।

कर्क राशि :-

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। समय कमजोर रहने के चलते बाहरी दबाव से कार्य बाधित होगे। पड़ोसियों से विवाद की संभावना के बीच, सतर्कता से कार्य करें।

सिंह राशि :-

दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार के साथ ही यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि :-

प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद व सलाह अवश्य लें।पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसो का लेनदेन समझ कर करें।

तुला राशि :-

कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग के बीच धर्म कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लेकिन, तनाव बढ़ने से कार्यो में रुकावट आएगी।

वृश्चिक राशि :-

आपने व्यवहार को सुधारें नहीं तो यह नुकसान दे सकता है। संतो के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने काम को टालें नहीं। साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि :-

सफलतादायक समय है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यो को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा भी हो सकती है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा।

मकर राशि :-

अपनों से संबंध मजबूत करने के लिए संवाद बनाए रखें। रुके कार्यों को गति मिलेगी। बहनों के विवाह मामले को ले कर परिवार में तनाव रहेगा। विरोधी आप की छवी खराब करने में लगे हैं, सतर्क रहें।

कुंभ राशि :-

धन लाभ संभवना के बीच बाधित कार्यों में बातचीत से हल निकल सकता हे। दूसरों के विवाद में न दखल दें। अनुभव की कमी से कार्य स्थल पर नुक्सान हो सकता है।

मीन राशि :-

नये प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद के बीच अपने संपर्को का लाभ लें, फायदा होगा। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे। लेकिन, खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है।


पंडित गणेशदत राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment