रेस्क्यू कर बचा लिया गया खूंटाघाट में फंसे युवक को - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 17, 2020

 

रेस्क्यू कर बचा लिया गया खूंटाघाट के वेस्टवियर में फंसे युवक को

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

बिलासपुर। 17 अगस्त सोमवार। बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटाघाट जलाशय में फंसे युवक को आज रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। और तत्काल रायपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


   खूंटाघाट वेस्टवियर के तेज बहाव के बीच फंसे युवक को सोमवार को रेस्क्यू किया गया रविवार शाम को युवक तेज बहाव के बीच फंस गया था। उसने पेड़ के सहारे पूरी रात गुजारी। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे मौके पर एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंचा। इसे देखने आस-पास के लोग भारी संख्या में जुटे थे। जवान ने रस्सी के सहारे ऊपर खींचकर रेस्क्यू किया। युवक को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।


   बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ खूंटाघाट जलाशय घुमने आया था। रविवार को युवकों ने घुम रहा था इस बीच उनमें से एक युवक जलाशय में छलांग लगा दी। जो एक पेड़ के डगाल में फंसे रहे। घटना के बाद युवक के साथी लोग भाग गयें।


   घटना रविवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। पानी की तेज बहाव के कारण वहां के गोताखोरों ने युवक को निकालने में असफल रहे। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। रातभर फंसे युवक को सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उसे बचाया गया।

No comments:

Post a Comment