पान ठेले में चोरी, चोर तालाश रहे हैं पुलिस
दगोरी से 'नितेश साहू' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'। गुरुवार 20 अगस्त।
दगोरी। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम दगोरी में आये दिन हो रही चोरी से ग्रामीण परेशान। दगोरी के ग्रामीण आये दिन चोरो का शिकार होते जा रहे है ।इन चोरो को पुलिस पकड़ने में सफल नही हो रहा ,,इसलिए चोरो ने खुलेआम चोरी करने में बाज नही आ रहा है।आज रात्रि में चोरो ने बजरंग चौक दगोरी के "साहू पान" सेंटर को निशाना बनाया और वहाँ से हजारो के माल पार कर दिया।
पान ठेला के संचालक साहू ने पान ठेला को सुबह जा कर खोला तो चोरी की खुलासा हुईं। पान ठेला संचालक साहू ने सुबह बिल्हा थाना पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराया। बिल्हा पुलिस ने चोरों का पतासाजी में जुटे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment