मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 24, 2020

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक 

नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

नवागढ.      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर नवागढ़ के कांग्रेसियों ने काटा जन्मदिन का केक, जनपद पंचायत के अधिकारी ,कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कांग्रेसी नहीं जुड़ पाए वीडियो कांफ्रेंसिंग से.    


       नवागढ़ में कांग्रेसी  जनपद पंचायत नवागढ़ के वीडियो कांफ्रेंस हाल में दोपहर 12:00 बजे से उपस्थित हुए, और इंतजार करते रहे,  कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई देंगे, परंतु जब नवागढ की बारी आई , तो वीडियो कॉन्फ्रेंस से वह नहीं जुड़ पाए, जिसका कारण जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी रहे, जिनकी लापरवाही खुलकर सामने आई ,और कांग्रेसी सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री से नहीं जुड़ पाए, अपनी नाराजगी उन्होने खुलकर जनपद पंचायत नवागढ के सी ई ओ नरपत लाल साहू से जाहिर की. 

            परंतु इस अवसर पर कांग्रेसियों ने अपनी खुशी कम नहीं होने दी ,और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मदिन की खुशी में केक काटा, व मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शक्ति धर दीवान ,रूप प्रकाश यादव, जनपद सदस्य लाखन सिंह कोहली ,अमित जैन पूर्व पार्षद, रितेश तिवारी, पार्षद रतन दिवाकर, पार्षद लक्ष्मण साहू ,गुरभेज सिंह गुंबर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आसाराम ध्रुव्, जाहिद अली, रोशन धर दीवान, वीरेंद्र जायसवाल , फ़िरोज खान सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment