राजीव गांधी जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने दी सौगात किसानों, गोबर विक्रेताओं और तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते मे 1737 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर...
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी, मल्हार।
'हमसफर मित्र न्यूज'। 20 अगस्त गुरुवार।
कोरोना महामारी के संकट काल के बीच आज 21 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है, आज का दिन पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन होगा आज कांग्रेस पार्टी राज्य के लिए22जिलों में एकसाथ कांग्रेस भवनों का शिलान्यास किया गया शिलान्यास के कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी जी समेत मोतीलाल वोरा, प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।
इन 22 जिलों मे एकसाथ नए कांग्रेस भवनों का शिलान्यास हुआ
कवर्धा, गरियाबंद, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर चांपा, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, धमतरी, भिलाई, मुंगेली, बेमेतरा, और सरगुजा।इस खास अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक महत्वकांक्षी योजना शुरु कर किसानों को सौगात दी गई है, जिससे लाखों किसानों को फायदा मिलेगा।
आज गुरुवार को कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरु की। इस दौरान दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, सभी लोगों ने ऑनलाइन ही इस योजना को लॉन्च की।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग अलग योजनाओं में किसानों, गोबर विक्रेताओं और तेंदुपत्ता संग्राहकों के खाते मे 1737 करोड़ रुपए ट्रांसफर के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग जिलों में राजीव गांधी भवन का शिलान्यास किया गया।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आनलाईन शामिल हुए।
योजना के तहत दिया जा रहा है 5750 करोड़ अनुदान।मुख्यमंत्री निवास मे हो रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को स्मरण और पुष्पांजलि देकर की गई।इसके बाद किसान न्याय योजना के तहत19लाख किसानों को5750करोड़ की अनुदान सहायता राशि की दूसरी किश्त दी गई।पहली किश्त 1500 करोड़ रुपए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21मई को दी गई थी।
तेंदुपत्ता संग्राहकों को दिए गए232.81करोड़ प्रदेश के 11लाख46हजार 626तेंदुपत्ता संग्राहकों को भी 232.81करोड़ रूपये दिए।यह राशि114विकास खंडो के 728समितियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।इसे भी मुख्यमंत्री ने आनलाइन ट्रांसफर करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं।वहीं विकासखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम राशि प्राप्त करने वाले10 सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
गोधन योजना में2अगस्त से15अगस्त तक की खरीदी की राशि वहीं गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओ को दूसरे पखवाड़े मे बेचे गए गोबर की राशि का भी ट्रांसफर किया जा रहा है।राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में योजना के तहत दो रूपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है।2 अगस्त से15अगस्त तक खरीदे गए गोबर की राशि भी विक्रेताओं को उनके खातों में ट्रांसफर होगी।
न्याय योजना की शुरुआत से पूरी कांग्रेस पार्टी खुश हैं।राजीव गांधी के भावना के अनुरूप काम हुआ है।किसान और खेती इस देश की असली पूंजी है।छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है।इसके लिए हम सभी छत्तीसगढ़वासी छत्तीसगढ़ की सरकार को शुभकामनाएं बधाई देते हैं।





No comments:
Post a Comment