ज्योती स्वीट्स में चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 6, 2020


ज्योती स्वीट्स में चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

'हमसफर मित्र'। 

बिलासपुर। विगत दरमियान रात तिफरा स्थित ज्योती स्वीट्स में हुए चोरी का आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक यदुनंदन नगर तिफरा निवासी 58 वर्षीय प्रार्थी सीताराम गुप्ता ज्योती स्वीट्स का संचालन करता है। प्रार्थी गुप्ता ने सिरगिट्टी थाना पहुंच कर चोरी की शिकायत की थी। सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर चोर को सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच बुधवार को प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी लेकर घुम रहा हैं। इस पर प्रधान आरक्षक ने टीम बनाकर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले आये। प्रारंभिक पुछताछ में चोरी करने की स्वीकार किया।

   इस मामले में जहराभाठा निवासी देवराज वर्मा पिता फागुराम 34 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक नीले रंग के मेस्टो मोपेड (कीमत 50 हजार) सहित सिक्के एवं नकदी कुल 764 रुपये जब्त कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।

   इस प्रकरण की उक्त कार्यवाही में सिरगिट्टी थाना प्रभारी शांता कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, विनोद यादव आदि की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment