साइकिल दुकान में लगाई फांसी, मौत
जांजगीर से मोहर सिंह की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
जांजगीर। 21 अगस्त शुक्रवार। छत्तीसगढ़ राज्य में दिन ब दिन आत्महत्या का मामला बढ़ते ही जा रहें हैं। जिस तरह से कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है उसी प्रकार राज्य में आत्महत्या करने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। कहीं जहर खा कर मर रहे हैं तो कहीं फांसी में लटक कर मर रहे हैं। इसी प्रकार की घटना आज
जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरताल मैं देखने को मिला, जहां रामू कश्यप पिता मनोहर कश्यप जो कि अपने साइकिल के दुकान पर फांसी लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार रामू कश्यप अपने साइकिल दुकान में ही रहता था पिछले एक वर्ष से लिवर की कमजोरी से परेशान था। वह हमेशा बीमार रहा करता था। आखिर परेशान होकर आज रात को उसने अपने पैंट की रस्सी बना कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई हैं। स्थानिय पुलिस ने मामले की जांच कर विवेचना में ली हैं।
प्रायोजक - 'साइंस वाणी'।

No comments:
Post a Comment