प्रधानमंत्री आवास योजना में घपला, हितग्राही हो रहे हैं परेशान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 20, 2020

 

प्रधानमंत्री आवास योजना में जोरदार घपला, हितग्राहियों का पैसा हजम कर रहे हैं कर्मचारी

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

बिल्हा। 20 अगस्त गुरुवार। प्रधानमंत्री आवास योजना का जोरदार घपला हो रहा है। हितग्राहियों से पैसे लूटा जा रहा है। सीधे सादे लोग इस दलदली में फंसे जा रहे हैं।


   बिल्हा क्षेत्र में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उड़नताल के आश्रित ग्राम चुराघाट के गोवर्धन निषाद पिता मंगलू निषाद ने आज बिल्हा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धोखे से 34 हजार रुपये दुसरे के खाते में डलवा दिया गया है। निषाद ने बताया कि शासन द्वारा मेरे खाते में 1,20,000 रुपये डाला गया था जिसमें से कार्यकर्ता अमन सिन्हा द्वारा श्री कृष्णा ब्रिक्स के खाते में 34,000 रुपये निकासी किया गया है। उन्होंने इस मामले में एक और युवक अनिरुद्ध और एक महिला उच्चाधिकारी का भी नाम जाहिर किया है। आज बिल्हा थाने में सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।


   सूत्रों के अनुसार लगभग दो महीने में सिन्हा के खिलाफ दर्जनों ऐसे मामले दर्ज हैं। पर बिल्हा पुलिस द्वारा उसे न तो पुछताछ के लिए बुलाया गया है और न ही उसे गिरफ्तार किया गया है।


   आपको बता दें कि पिछले दिनों 13 अगस्त को बिल्हा नगर पंचायत के सीएलटीसी अमन पालिवाल को एक राजमिस्त्री के ठेकेदार से 20,000 रुपये लेते हुए एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसका समाचार भी 'हमसफर मित्र न्यूज' में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।


   प्रधानमंत्री आवास योजना में इस प्रकार के मामले बहुत सामने आ रहे हैं। कुछ हितग्राहियों ने पैसे के हेरफेर को नजरअंदाज कर दिया है तथा मामला पुलिस तक नहीं पहुंचाया है। जाहिर है कि इस लिए हेराफेरी करने वाले का हौसला बुलंद है। पुलिस भी तत्पर नहीं है। पुलिस ने तत्परता दिखाती तो और भी हितग्राही पुलिस की मदद लेती और अमन सिन्हा वाला मामला इतने दिनों तक लटकता नहीं रहता।

No comments:

Post a Comment